Move to Jagran APP

चेन्नई में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर्स फेडरेशन, वेतन वृद्धि की कर रहे मांग

चेन्नई में डॉक्टर्स फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वेतन वृद्धि सहित कई और मांगो को लेकर ये लोग हड़ताल पर हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 02:01 PM (IST)
चेन्नई में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर्स फेडरेशन, वेतन वृद्धि की कर रहे मांग
चेन्नई में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर्स फेडरेशन, वेतन वृद्धि की कर रहे मांग

बैंगलोर,एएनआइ। चेन्नई में फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज (शनिवार) दूसरे दिन है। ये लोग वेतन बढ़ाने सहित  कई और डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।  इसके अलावा भी इनकी कई और मागें है।

loksabha election banner

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज प्रभावित

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें केंद्र सरकार के डॉक्टरों जितना वेतन दिया जाए। साथ ही मांग है कि समय-समय पर उनकी पद्दोन्नती की जाए। खबरों के अनुसार डॉक्टरों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक वह सिऱ्प आपातकाल के अलावा किसी भी मामले में इलाज नहीं करेंगे। 

इससे पहले डीएमके के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने राज्य सरकार से कहा था कि वह हड़ताल कर रहे डॉक्टर के साथ बैठक कर मामला सुलझाएं। इतना ही नहीं स्टालिन ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने लिखित प्रतिनिधित्व देने के बाद भी राज्य सरकार कार्रवाई करने में विफल हो गई।  इतना ही नहीं स्टालिन ने मुख्यमंत्री एडपाडी के पलनीस्वामी की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने डॉक्टरों को प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया। 

सरकार के साथ बैठकर सुलझाएं मामला

उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया कि वह सरकार के साथ बैठकर मामले को सुलझाने के प्रयास करें। जानकारी के लिए बता दें कि फे़डरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से दो दिन पहले ही इसकी  घोषणा कर दी थी। फेडरेशन के एक सदस्य ने कहा कि वेतन में बढो़तरी,मेडिकल एजुकेशन में कोटा और वादे के अनुसार ज्यादा डॉक्टरों की नियुक्ति की करने को लेकर ये हड़ताल की जा रही है।

हड़ताल के दौरान डॉक्टर्स सिर्फ आपातकालिन, लेबर और आईसीयू वार्ड के मरीजों को ही इलाज करेंगे। जब तक ये मामले नही सुलझएगा तब तक आउट पेसेंट सेवा, सर्जरी और अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज नहीं करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.