Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र की शुरुआत में वंदे मातरम के बाद बजेगा राज्य का आधिकारिक गीत

छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा के प्रत्येक सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बाद राज्य का आधिकारिक गीत भी बजेगा।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 10:15 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र की शुरुआत में वंदे मातरम के बाद बजेगा राज्य का आधिकारिक गीत
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र की शुरुआत में वंदे मातरम के बाद बजेगा राज्य का आधिकारिक गीत

रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा के प्रत्येक सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बाद राज्य का आधिकारिक गीत भी बजेगा। राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ गीत के बोल, अरपा पैरी के धार महानदी है अपार (Arpa Pairi Ke Dhaar Mahanadi he apaar) है। इसको नरेंद्र देव वर्मा ने लिखा है। कैबिनेट द्वारा राज्य के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया है। इस गीत में छत्तीसगढ़ की पूरी तस्वीर को दिखाया गया है और इसे कई मौकों पर नियमित रूप से गाया जाता है।

loksabha election banner

कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के बाद छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक के दौरान एक निर्णय लिया गया कि राज्य विधानसभा के हर सत्र से पहले राज्य गीत (अरपा पैरी के धार महानदी है अपार ) को भी राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम  के बाद बजाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

राम वन गमन पथ को पर्यटन स्थल के लिए होगा काम 

उसी बैठक में सरकार ने यह भी घोषणा कि वह पर्यटन स्थलों के रूप में राम वन गमन को विकसित करेगी। इस दौरान कहा गया है कि केंद्र सरकार राम वन गमन पथ पर विभिन्न स्थानों को पर्यटन स्थलों के रूप में देखती है। बैठक में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सहित इन स्थानों को पर्यटन स्थलों में विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा अन्य स्थानों में तियुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा शामिल को भी पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के दृष्टिकोण से काम किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी राज्य सरकार ने राम वन गमन पथ को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए कार्य किए हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.