चेन्नई दुष्कर्म मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
नए कानून के तहत बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है।
By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 09:06 AM (IST)
चेन्नई, प्रेट्र। सुनने में असमर्थ 11 वर्षीया लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में बुधवार को 17 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया गया। आरोपितों के खिलाफ नए कानून के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। नए कानून के तहत बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है।
विशेष लोक अभियोजक एन. रमेश ने महिला अदालत में आरोपपत्र दायर किया। यह अदालत बच्चों को यौन अपराध से संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के मामलों की सुनवाई के लिए है। सनसनीखेज मामला सामने आने के दो माह बाद आरोपपत्र दायर किया गया है।
आरोपितों में अयानवरम इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट के लिफ्टमैन, सुरक्षा गार्ड, पलंबर, इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इसी अपार्टमेंट में लड़की रहती है। सात माह के दौरान लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें