महंत बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से सक्रिय हो गई है। इसलिए छत्तीसगढ़ में अपनी सत्ता मजबूत करने में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चरण दास महंत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले नंद कुमार पटेल पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष थे, जिनकी 25 मई को नक्सली हमले में मौत हो गई थी। वहीं भूपेश बाघेल को प्रोग्राम कॉर्डिनेटर चुना गया है।
छत्तीसगढ़। नक्सली हमले में अपने प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार समेत कई नेताओं को गंवाने के बाद कांग्रेस ने इस साल वहां होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए फिर से अपनी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चरण दास महंत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले नंद कुमार पटेल पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष थे, जिनकी 25 मई को नक्सली हमले में मौत हो गई थी। वहीं भूपेश बाघेल को प्रोग्राम कॉर्डिनेटर चुना गया है। गौरतलब है कि 25 मई को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन रैली पर जोरदार हमला किया था। जगदलपुर में हुए हमले में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा और पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत 29 लोग मारे गए। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या इससे ज्यादा है। हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, आदिवासी नेता कवासी लखमा व पूर्व विधायक फूलो देवी समेत दर्जन भर से ज्यादा घायल हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल सहित करीब दर्जन भर कांग्रेसजनों के अपहरण की सूचना है। हमले को एक हजार से ज्यादा माओवादियों ने अंजाम दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर