विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3: रोवर प्रज्ञान के रास्‍ते में आ गया इतना बड़ा गड्ढा, ISRO ने बताया आगे क्या? तस्वीरें भी दिखाईं

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 28 Aug 2023 06:06 PM (IST)

इसरो (ISRO) ने सोमवार (28 अगस्त) को रोवर की कुछ और तस्वीरें जारी साझा की। इन तस्वीरों में चांद की ...और पढ़ें

ISRO ने साझा की गई तस्वीरों के साथ बताया कि रोवर एक बड़े गड्ढे (Crater) पर पहुंच गया था।
ISRO ने साझा की गई तस्वीरों के साथ बताया कि रोवर एक बड़े गड्ढे (Crater) पर पहुंच गया था।

नई दिल्ली, एएनआई। Chandrayaan-3 : चंद्रयान तीन के लैंडर के 23 अगस्‍त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद से ही इसरो (ISRO) उससे जुड़े तमाम अपडेट सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म X (पहले ट्व‍िटर) के जरिए उपलब्‍ध करा रहा है। दक्षिणी ध्रुव (south pole) की सतह पर उतरने के बाद से विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान(Pragyan Rover) लगातार चांद से जुड़ी जानकारियों को इक्कठा करने में लगे हैं।

रोवर प्रज्ञान के सामने आई चुनौती

इसरो पहले ही बता चुका है कि लैंडिंग के बाद सभी पेलोड और सिस्‍टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। साथ ही रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) के लैंडर से बाहर आने का वीडियो भी सामने आ चुका है। अब एक बार फिर इसरो ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि रोवर प्रज्ञान के सामने एक ऐसी चुनौती आ गई कि उसका रास्‍ता ही बदलना पड़ गया।

बड़े गड्ढे के पास पहुंचा रोवर

इसरो के ताजा अपडेट के अनुसार, 27 अगस्‍त 2023 (रविवार) को रोवर के सामने चार मीटर चौड़ा क्रेटर (Crater) यानी गड्ढा आ गया। यह क्रेटर (Crater) रोवर से मात्र 3 मीटर की दूरी पर था। ऐसी स्थिति देकते ही रोवर को वापस लौटने का निर्देश दिया गया और अब यह एक नए रास्‍ते पर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है।