विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 3 Live Tracking: चांद पर चंद्रयान-3 कहां है, कैसे देखें लाइव Tracker; जानिए पूरी जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Wed, 23 Aug 2023 07:33 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2023 05:10 PM (IST)

Chandrayaan 3 Live Tracking आज भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-3 चांद से केवल 25 किमी दूर ...और पढ़ें

Chandrayaan 3 Live Tracking: चांद पर चंद्रयान-3 कहां है, कैसे देखें लाइव Tracker; जानिए पूरी जानकारी
Chandrayaan 3 Live Tracking: चांद पर चंद्रयान-3 कहां है, कैसे देखें लाइव Tracker; जानिए पूरी जानकारी

Chandrayaan 3 Live Location Tracker: नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत अंतरिक्ष की दुनिया में आज सबसे बड़ा इतिहास रचने वाला है। इसरो का मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Live) शाम को 6 बजे बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करेगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी। इसके साथ ही भारत इस दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। देश और दुनिया की नजरें मिशन चंद्रयान-3 पर लगी हुई है। पूरा भारत इस लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दुनिया चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की साक्षी बने इसके के लिए इसरो ने एक लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से आप सभी अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को ट्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस समय अंतरिक्ष में अपना चंद्रयान-3 कहां है।

चंद्रयान-3 लैंडिंग कब होगी Chandrayaan-3 Landing Date And Time

आज भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-3 चांद से केवल 25 किमी दूर दक्षिणी ध्रुव पर सूर्योदय होने का इंतजार कर रहा है। इसरो को आज 23 अगस्त 2023 के शाम 5 बजकर 45 मिनट का इंतजार है, जब सॉफ्ट लैंडिंग वाले चांद के हिस्से में सूर्योदय होगा। चंद्रयान शाम 5 बजकर 45 मिनट पर लैंडर चांद पर उतरना शुरू करेगा और शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

चंद्रयान-3 लैंडिंग कैसे देखें? How to Watch Chandrayaan-3 Landing Live Streaming

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। देश और दुनिया के लोग चंद्रयान-3 की इस लैंडिंग को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in, इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ISRO YouTube, इसरो के आधिकारिक फेसबुक ISRO Facebook और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है।