विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3 Landing: 70 किमी की दूरी से लैंडर ने भेजी चांद की फोटो, इसरो के बाद अब सरकार का आया बयान

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 22 Aug 2023 03:19 PM (IST)

Chandrayaan 3 Landing इसरो ने आज चंद्रयान की सेहत के बारे में बताया और कहा कि वे बेहतर ढंग से ...और पढ़ें

Chandrayaan 3 Landing इसरो के बाद मंत्री का आया बयान।
Chandrayaan 3 Landing इसरो के बाद मंत्री का आया बयान।

HighLights

  1. चंद्रयान 3 के लैंडर ने भेजी चांद की नई फोटो।
  2. इसरो ने बताया यान अच्छे से कर रहा है काम।
  3. राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह बोले- सब सही चल रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। चंद्रयान-3 अब चांद के सबसे पास के ऑर्बिट में स्थापित हो चुका है। 23 अगस्त यानी कल चंद्रयान का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा। इससे पहले आज फिर लैंडर ने चांद की नई तस्वीरें भेजी हैं, जिसे इसरो द्वारा साझा किया गया है। इसरो ने यह भी बताया कि चंद्रयान 3 कैसे काम कर रहे है।

राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का आया बयान

इसरो ने आज चंद्रयान 3 की सेहत के बारे में बताया और कहा कि वे बेहतर ढंग से काम कर रहा है। इसरो के बाद अब अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का बयान आया है। मंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है।

इसरो ने किया था ये पोस्ट

इसरो ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर के निर्धारित लैंडिंग से एक दिन पहले कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और सब कुछ तय अनुसार काम कर रहा है। इसरो ने कहा कि सिस्टम की नियमित जांच हो रही है और सुचारू रूप से उड़ान जारी है। इसी के साथ इसरो ने लैंडर द्वारा जारी तस्वीरों की एक वीडियो भी साझा की। 

इतिहास रचने की ओर भारत

चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत नया इतिहास रच देगा। दरअसल, अंतरिक्ष की दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। हालांकि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।