Move to Jagran APP

देश का दूसरा बड़ा चंद्र अभियान 'चंद्रयान-2' छह महीने पीछे खिसका

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 यान का वजन 3,290 किलो है और यह चंद्रमा के चारों ओर चक्कर काटेगा और उसका अध्ययन करेगा।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 01:21 PM (IST)
देश का दूसरा बड़ा चंद्र अभियान 'चंद्रयान-2' छह महीने पीछे खिसका
देश का दूसरा बड़ा चंद्र अभियान 'चंद्रयान-2' छह महीने पीछे खिसका

चेन्नई, पीटीआइ। अगले महीने लांच होने वाला देश का दूसरा बड़ा चंद्र अभियान 'चंद्रयान-2' अब छह महीने पीछे खिसक गया है। यह अभियान अब अक्टूबर तक के लिए स्थगित हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया है कि ऐसा फैसला विशेषज्ञों के पहले कुछ परीक्षण करने की राय के बाद लिया गया है।

loksabha election banner

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के.सिवन ने शुक्रवार को बताया कि हाल ही में विशेषज्ञों ने मुलाकात करके परीक्षण करने के सुझाव दिए हैं। इसके चलते अब इस अभियान को छह महीने के बाद अक्टूबर में लांच किया जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं को एयरपोर्ट पर बताया, 'चंद्रयान-2 अब अप्रैल में नहीं, अक्टूबर में लांच होगा।'

उल्लेखनीय है कि पीएमओ में राज्यमंत्री और अंतरिक्ष विभाग के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने विगत 16 फरवरी को ही कहा था कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहले प्रयास में अपना रोवर स्थापित करने वाला चंद्र अभियान अप्रैल में लांच होगा। हालांकि सिवन ने पहले भी कहा था कि 800 करोड़ रुपये का यह अभियान 2018 में अप्रैल और नवंबर के बीच शुरू होगा। तब उन्होंने कहा था कि लक्षित तिथि वैसे तो अप्रैल की है, लेकिन इसरो इसे अक्टूबर या नवंबर में लांच करेगा।

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 यान का वजन 3,290 किलो है और यह चंद्रमा के चारों ओर चक्कर काटेगा और उसका अध्ययन करेगा। यान के पेलोड चांद की सतह से वैज्ञानिक सूचनाएं और नमूने एकत्र करेंगे। यह पेलोड चांद के खनिज, तत्वों की संरचना, चांद के वातावरण और वाटर आइस का भी अध्ययन करेगा। इसरो ने अपना पहला चंद्र अभियान चंद्रयान-1 वर्ष 2008 में लांच किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.