Move to Jagran APP

chandrayaan 2 landing: विक्रम से टूटा संपर्क, निराश वैज्ञानिकों से बोला पूरा देश- हमें आप पर गर्व

चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम के चांद पर उतरने से ठीक पहले उससे संपर्क टूट गया। जानें विक्रम से संपर्क टूटने के बाद किसने क्या कहा।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 08:43 AM (IST)
chandrayaan 2 landing: विक्रम से टूटा संपर्क, निराश वैज्ञानिकों से बोला पूरा देश- हमें आप पर गर्व
chandrayaan 2 landing: विक्रम से टूटा संपर्क, निराश वैज्ञानिकों से बोला पूरा देश- हमें आप पर गर्व

नई दिल्ली,एजेंसी। भारत बस चांद पर पहुंचने ही वाला था कि कुछ ही समय पहले भारत के चंद्रयान-2 मिशन को झटका लगा। लैंडर विक्रम चांद की सतह से जब महज दो किलोमीटर दूर था। तभी इसरो से उसका संपर्क टूट गया। लैंडर विक्रम अब सिग्नल नहीं भेज रहा है। लेकिन, अभी भी वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी है। निराशा की इस घड़ी में पूरा देश वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। तमाम नेताओं के साथ-साथ पूरा देश कह रहा है कि उन्हें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। 

loksabha election banner

लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन 
एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपकी हिम्मत और होसलों को। आज ही से चंद्रयान 3 की तैयारी शुरू कर दें 2.1 किमी का ही तो सवाल है। 130 करोड़ हिंदूस्तानी ISRO कि टीम के साथ है। 

हमें आप पर गर्व है एक बड़े मिशन में छोटी-छोटी समस्या होती है। मुझे आशा है और मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा विक्रम साफ्ड लैंड कर जाए। मैं आप सभी को विक्रम से संचार वापस पाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।  

  

वेंकटेश कुमार नाम के यूजर ने कहा कि हमें आप रप गर्व है। आपने बहुत अच्छा काम किया। आशा को काई अंत नहीं होता।

 

दूसरे यूजर निलेश ने लिखा कि चंद्रयान 2 के रोवर से संपर्त टूट गया है और यह मिशन अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया। लेकिन, इसके बाद भी भारतीय वैज्ञानिकों को जो डेटा मिला है वह बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी आपके प्रयास की सराहना करते हैं। उन्होंने लिखा चंद्रयान 2 मिशन में लगे हुए सारे  वैज्ञानिकों को कोटि कोटि प्रणाम। 

एक यूजर ने लिखा कि 1960 में जब वैज्ञानिकों ने रॉकेट पार्ट्स को लॉन्च के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया था वहीं आज महज कुछ किलोमीटर जाकर चांद्रयान-2 से संपर्क टूट गया। हम अलगे प्रयास में जरूर सफल होंगे ISRO के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

     

अंजली ने लिखा कि हमने संचार खो है अपनी क्षमताओं को नहीं। हम अभी भी वहीं है। हमने संचार को खो दिया, क्षमताओं को नहीं। हम अभी भी वहीं हैं। लव यू ISRO प्राउड ऑफ़ यू 

   

नेताओं ने भी की हौसला अफजाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चंद्रयान-2 पर काम करते हुए इसरो की पूरी टीम में जबरदस्त उत्साह और साहस दिखाया है। पूरे देश को उनपर गर्व है।   

 

कंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी लिखा कि चंद्रयान-2 के साथ इसरो की उपलब्धि ने अब तक हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश हमारे मेहनती वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है।   

साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए इसरो को बधाई दी उन्होंने लिखा चंद्रयान-2 पर अविश्वासनीय काम करने के लिए इसरो की टीम को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। राहुल ने आगे लिखा कि आपकी मेहनत और काम व्यर्थ नहीं होगा। इसने कई महत्वकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

ये भी पढ़ें : Chandrayaan-2 PM Modi Address to Nation Live: चंद्रयान की यात्रा शानदार रही है

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम से भले संपर्क टूट गया, लेकिन इसरो ने रचा इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.