Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2020: खत्म हुआ चंद्र ग्रहण, क्या आपने रखा इन बातों का ध्यान

कुल तीन तरह के चंद्र ग्रहण होते हैं। पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया चंद्र ग्रहण और इस बार उपछाया चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण एशिया के कुछ देशों के साथ अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में भी देखाई देगा।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 05:37 PM (IST)
Chandra Grahan 2020: खत्म हुआ चंद्र ग्रहण, क्या आपने रखा इन बातों का ध्यान
चंद्रग्रहण आज दोपहर 1.04 बजे से शुरू होगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण सोमवार को लगा। 30 नवंबर, 2020 को (सोमवार) चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर लगा। यह ग्रहण शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हुआ। आज का चंद्रग्रहण वर्ष 2020 के चार चंद्रग्रहणों में से अंतिम चंद्रग्रहण था। इस बार चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण था। इसे पेनुम्ब्रा भी कहा जाता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं था। इसका कोई धार्मिक शास्त्रीय महत्व नहीं था। इसी कारण कोई मंदिर आदि बंद नहीं गए।

loksabha election banner

इन बातों का रखा जाना चाहिए ख्याल

-ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के समय भोजन करने और बनाने से भी बचना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान करने को भी अच्छा बताया गया है, इससे ग्रहण का प्रभाव कम हो जाता है।

-चंद्र ग्रहण के बाद बासी खाना या रात का बचा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए।

-ग्रहण के दौरान कहा जाता है कि घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया से बचना चाहिए।

-ग्रहण के समय नाखून नहीं काटने चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है। इस दौरान सूई का इस्तेमाल भी ना करें।

-ग्रहण काल के वक्त मांस या मदिरा के सेवन से भी बचना चाहिए।

चंद्र ग्रहण नवंबर 2020 तिथि और समय

-चंद्र ग्रहण की तारीख - 30 नवंबर, 2020

-पेनुम्ब्रा से पहला संपर्क - दोपहर 01:04 बजे

-चंद्रग्रहण का कब होगा चरम पर- दोपहर 03:13 बजे

-पेनुम्ब्रा के साथ अंतिम संपर्क - 05:22 बजे

-पेनुब्रल चरण की अवधि - 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड

चंद्र ग्रहण एशिया के कुछ देशों के साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में भी देखाई देना था। बता दें कि कुल तीन तरह के चंद्र ग्रहण होते हैं। पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया चंद्र ग्रहण और इस बार उपछाया चंद्र ग्रहण है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.