Move to Jagran APP

केंद्र अगले 3 दिनों में राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को 10 लाख से अधिक वैक्सीन देगा, अब तक दी 25 करोड़ डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 25.87 करोड़ से अधिक COVID-19 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। अभी भी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1 करोड़ से अधिक डोज है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 01:57 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 02:05 PM (IST)
केंद्र अगले 3 दिनों में राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को 10 लाख से अधिक वैक्सीन देगा, अब तक दी 25 करोड़ डोज
राज्यों के पास अभी भी बची है कोरोना वैक्सीन।(फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली,एएनआइ। केंद्र सरकार अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 10 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक उपलब्ध कराएगी। शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य़ मंत्रालय ने कहा कि 10,81,300 वैक्सीन की डोज पाइपलाइन में है और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मिल जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार (मुफ्त चैनल) के माध्यम से और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 25,87,41,810 करोड़ वैक्सीन खुराक प्रदान की गई हैं।

loksabha election banner

आज सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इसमें से कुल खपत, अपव्यय सहित, 24,76,58,855 खुराक। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इसके अलावा, 1,12,41,187 COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लगाया जाना है।

देश में अब तक टीके की 24.96 करोड़ से अधिक डोज दी गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 24.96 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। टीकाकरण अभियान के 147वें दिन (11 जून) को टीक की कुल 34,33,763 डोज दी गईं। इनमें से 28,48 से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली और 3 लाख से अधिक को दूसरी डोज दी गईं। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19.49 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहली डोज जबकि इस आयु वर्ग के 72,279 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 3.79 करोड़ लोगों को पहली और 5,58,862 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में से प्रत्येक ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभाíथयों को टीके की पहली डोज दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.