Move to Jagran APP

केंद्र ने बताया- राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.29 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध

देश में पिछले 24 घंटों में 7138205 कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) की डोज लोगों को लगाई गई है। जिसके बाद भारत में वैक्सीनेशन कवरेज सुबह 7 बजे के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक 83.39 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 11:51 AM (IST)
केंद्र ने बताया- राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.29 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध
80.67 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराईं।(फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्र सरकार ने देश में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 80.67 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 4.29 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। मंत्रालय ने उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को 80.67 करोड़ (80,67,26,335) से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की जा चुकी हैं। सरकार गति को तेज करने और पूरे देश में COVID-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार देश में वैक्सीन प्रोडक्शन कंपनियों द्वारा उत्पादित की जा रही वैक्सीन की 75 प्रतिशत डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फ्री में सप्लाई कर रही है। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि इसके अलावा 48,00,000 वैक्सीन डोज पाइपलाइन में (भेजे जाने के लिए तैयार) मौजूद है। आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, 4.29 करोड़ से ज्यादा (4,52,07,660) कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना फिलहाल बाकी है।

देश में अब तक लगाई गई 83 करोड़ से अधिक डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 71,38,205 कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) डोज लोगों को लगाई गई है। जिसके बाद भारत में वैक्सीनेशन कवरेज सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, 83,39,90,049 हो गया है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 हजार नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 31,923 नए मामले आए। 31,990 रिकवरी हुईं और 282 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

कुल मामले: 3,35,63,421

24 घंटे में आए मामले: 31,923

सक्रिय मामले: 3,01,640

कुल रिकवरी: 3,28,15,731

कुल मौतें: 4,46,050

24 घंटे में हुई मौतें: 282

कुल वैक्सीनेशन: 83,39,90,049

24 घंटे में हुए वैक्सीनेशन: 71,38,205


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.