केंद्र सरकार ने दी केरल, नगालैंड और आंध्र को 3,719 करोड़ की मदद
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में कमेटी ने इस आशय का फैसला लिया।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 06:01 PM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 06:01 PM (IST)
नई दिल्ली, आइएएनएस। केंद्र सरकार ने केरल, नगालैंड और आंध्र प्रदेश के लिए 3,719.7 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मंजूर की है। ये राज्य कुछ महीने पहले बाढ़, भूस्खलन और तूफान से प्रभावित हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा कोष से केरल को 3,048.39 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। नगालैंड को 131.16 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश को 539.52 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। यह जानकारी गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति में दी गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में कमेटी ने इस आशय का फैसला लिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, गृह सचिव राजीव गौबा और तीनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें