प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए दिया आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मैसूर यूनिवर्सिटी के 100वें दीक्षांत समारोह में कर्नाटक बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने का प्रयास कर रही है।
बेंगुलरु, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मैसूर यूनिवर्सिटी के 100वें दीक्षांत समारोह में कर्नाटक बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सहानुभूति व्यक्त की है। अपनें संबोधन में उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार राहत प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है।
अपने संबोधन में उन्होंने कि देश इस वक्त कोरोना प्रतबिंध लगा हुआ है,लेकन फेस्टिवल के चलते लोगों का उत्साह बना हुआ है। ऐसे में भारी बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 'मैं सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करने लिए हरसंभव प्रयास कर रही है'। बता दें कि पिछले हफ्ते कर्नाटक में भारी बारिश के चलते कई जिलों में प्रभावित किया था।
कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Karnataka Disaster Management Authority) के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों द्वारा बुरी तरह से मारे गए कलबुर्गी में 15,078 सहित कुल 20,269 लोगों को अब तक निकाला गया है।
आंध्र प्रदेश में बारिश बनी आफत
उधर, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। पिछले दिनों भारी बारिश के कारण हुए हादसों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों/कार्यालयों/गैर-आवश्यक सेवाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी जारी की थी। इसके साथ ही लोगों को तब तक घर में रहने की सलाह दी गई थी।
इसके साथ ही महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग के तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है।