विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'झूठ...झूठ... और बस झूठ', कांग्रेस के 'वोट चोरी' के आरोपों पर बरसे प्रधान; कहा- इनकी भाषा देश विरोधियों जैसी

Published: Mon, 11 Aug 2025 01:37 PM (IST)

इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला जिसके जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना। फाइल फोटो
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना। फाइल फोटो

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर किया पलटवार।
  2. कांग्रेस बैंक्रप्सी की कगार पर: धर्मेंद्र प्रधान
  3. घुसपैठियों को वोट दाता बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं: धर्मेंद्र प्रधान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन की सभी विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने दिल्ली में संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च निकालते हुए हल्ला बोला, तो वहीं अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी विपक्ष पर पलटवार किया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विपक्ष के एजेंडे को झूठा करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी भाषा बिल्कुल देश विरोधियों जैसी है।

यह भी पढ़ें- राहुल के 'वोट चोरी' वाले बयान पर कांग्रेस में ही छिड़ी तकरार, कर्नाटक के मंत्री ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

SIR पहले भी हुआ: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, "अगर कोई संविधान विरोधी काम कर रहा है, तो उसके सरगना राहुल गांधी है। SIR, चुनाव आयोग और चुनाव की प्रक्रिय आज दुनिया में सिद्ध व्यवस्था बन चुकी है। SIR पहली बार नहीं हो रहा है। यह चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया है।"

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा-

कांग्रेस पार्टी पहले EVM पर झूठ बोलती है। कभी महाराष्ट्र की बात उठाती है, कभी हरिया की बात उठाते हैं। वो झूठ का नया पहाड़ बनाते हैं। 2014,2019 और 2024 में कांग्रेस पार्टी निरंतर पराजय के कारण बैंक्रप्सी की स्थिति में पहुंच चुकी है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पहले इन्होंने EVM को मुद्दा बनाया। फिर राफेल पर झूठ बोला और सीमा पर चीन का साथ देते हुए सेना पर प्रश्न उठाया। कांग्रेस और राहुल गांधी की लोकतंत्र में कोई लोक लाज नहीं बची है। यह देश में अस्थिरता पैदा करने की एक सोची समझी रणनीति है। आप चुनाव जीतोगे तो सब ठीक है और अगर हारे तो सारी अव्यवस्था आपको याद आती है।"

विरोधियों की भाषा बोल रही कांग्रेस: धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, "कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों को वोट दाता बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। जब चुनाव आयोग जब इन्हें सही बात बताने की कोशिश की तो ये कहते हैं हम "एटम बम गिराएंगे और चुनाव आयोग बिखर जाएगा" यह भाषा हमारे प्रतिद्वंद्वी देश कहते हैं। बड़ी-बड़ी शक्तियां जो देख को बिखेरना चाहते हैं यह उन्हीं की भाषा है, जो नेता प्रतिपक्ष की भाषा बनी है।"

धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि आपको जो विषय उठाना है संसद में उठाइये। ऑपरेशन सिंदूर पर आपने बहस की मांग की, लेकिन संसद में आपके बाद मुद्दा ही नहीं था।

यह भी पढ़ें- Video: 'वोट चोरी' पर मार्च निकाल रहे राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस ने रोका तो बैरिकेडिंग से कूद गए अखिलेश यादव