Move to Jagran APP

लाल किला समेत 93 हैरिटेज इमारतों को निजी हाथों में देगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार अब मप्र सहित देशभर की कई ऐतिहासिक महत्व की इमारतों को भी निजी हाथों में दे रही है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 29 Apr 2018 07:26 AM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 10:54 AM (IST)
लाल किला समेत 93 हैरिटेज इमारतों को निजी हाथों में देगी केंद्र सरकार
लाल किला समेत 93 हैरिटेज इमारतों को निजी हाथों में देगी केंद्र सरकार

भोपाल (नईदुनिया/स्टेट ब्यूरो)। दिल्ली के लाल किले को पांच साल के लिए डालमिया ग्रुप को ठेके पर देने के बाद केंद्र सरकार अब मप्र सहित देशभर की कई ऐतिहासिक महत्व की इमारतों को भी निजी हाथों में दे रही है। इसमें मप्र में स्थित विश्व धरोहर भीमबैठका, ग्वालियर का किला समेत 7 ऐतिहासिक महत्व की इमारतें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि निजी कंपनियां सिर्फ पर्यटन गतिविधियां ही संचालित कर सकेंगी। वे इन धरोहरों से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगी।

loksabha election banner

दरअसल, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 'एडॉप्ट अ हैरिटेज' नाम से एक योजना शुरू की है। इसमें देशभर के 93 हैरिटेज मोन्यूमेंट निजी हाथों में दिए जा रहे हैं। इसकी सूची भारत सरकार की एडॉप्ट अ हैरिटेज वेबसाइट पर दी गई है। केंद्र सरकार के मुताबिक इन पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए और सुविधाजनक बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। केंद्र सरकार ने इनके लिए आवेदन मंगाए हैं।

मध्य प्रदेश की ये इमारतें दी जाएंगी निजी हाथों में

भीम बैठका: आदि मानव द्वारा बनाए गए शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। यूनेस्को ने व‌र्ल्ड हैरिटेज साइट घोषिषत किया है। कई कलाकृतियां 30 हजार साल पुरानी हैं।

ग्वालियर का किला: इस किले का निर्माण सन् 727 ईस्वी में सूर्यसेन नामक एक स्थानीय सरदार ने किया। लाल बलुए के पत्थर से निर्मित यह किला देश के सबसे बड़े किले में से एक माना जाता है।

मांडू के शाही किले: छठवीं शताब्दी में स्थापित। रानी रूपमती और बाज बहादुर के प्रेम के साक्षी मांडू शहर के कई किले निजी हाथों में जाएंगे। जहाज महल, हिंडोला महल, नीलकंठ महल इसमें शामिल है।

दतिया महल: इसका निर्माण राजा बीर सिंह देव ने मुगल शासक जहांगीर के स्वागत के लिए करवाया था। इसमें 440 कमरे हैं। इसे बनवाने में करीब 9 साल लगे। भारत-इस्लामिक वास्तुकला का उदाहरण।

रानी रूपमती पवैलियन: मांडू में स्थित रानी रूपमति पवैलियन सेना के अवलोकन के लिए बनाया गया था। कहा जाता है कि यहां से रानी रूपमती नर्मदा नदी के दर्शन करती थीं।

होशंगशाह का मकबरा: मांडू में स्थित होशंगशाह का मकबरा संगमरमर से बना भारत का पहला मकबरा माना जाता है। होशंगशाह का मालवा क्षेत्र का पहला मुस्लिम शासक था।

शाही किला: बुरहानपुर स्थित शाहजहां और मुमताज के प्रेम कहानी का गवाह है शाही किला। शाहजहां यहां पांच साल रहे। मुमताज की मौत यहीं हुई थी। फारूखी काल का किला है।

एक्सपर्ट व्यू- निजी हाथों में देना सही नहीं

पुरातत्वविद् के नरायण व्यास का कहना है कि केंद्र सरकार के पास हैरिटेज साइट को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ा अमला है। इन ऐतिहासिक महत्व की इमारतों को निजी हाथों में नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार के पास ज्यादा बेहतर लोग हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.