Move to Jagran APP

केंद्र ने कहा, 41.10 करोड़ से अधिक COVID-19 वैक्सीन की खुराक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को दी गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 41.10 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टीके की खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है और 2.51 करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं।

By Ashisha SinghEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 02:41 PM (IST)
केंद्र ने कहा, 41.10 करोड़ से अधिक COVID-19 वैक्सीन की खुराक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को दी गईं
41.10 करोड़ से अधिक COVID 19 वैक्सीन की खुराक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को प्रदान की गई

नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 41.10 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है और 2.51 करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा बयान में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 52,90,640 और खुराक की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि 'सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को 41.10 करोड़ (41,10,38,530) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं, और आगे 52,90,640 खुराक पाइपलाइन में हैं।'

मंत्रालय ने कहा कि सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बर्बादी सहित कुल खपत 38,58,75,958 खुराक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 2,51,62,572 कोविड वैक्सीन की खुराक शेष और अप्रयुक्त है। और कोविड-19 वैक्सीन की यह खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।

कोविड-19 टीकाकरण अभियान

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का अभियान जोरों शोरों से चल रहा है। लोगों की कोविड19 टीकाकरण के प्रति जागरूकता पहले की अपेक्षा बहुत बढ़ गई है। ऐसे में COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ और इसके तहत केंद्र सरकार ने सभी वयस्कों (युवाओं) के लिए नि: शुल्क टीकाकरण किया। बता दें कि इससे पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीके मुफ्त थे। अब यह सुविधा युवाओ के लिए भी दि जा रही है|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।

टीकाकरण अभियान के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 प्रतिशत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में खरीद और आपूर्ति करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.