भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन के 36.89 करोड़ से अधिक डोज लोगों को लग चुकी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण 36.89 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में अब तक 18-44 वर्ष की आयु वर्ग में 11.18 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।
नई दिल्ली, (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण 36.89 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में अब तक 18-44 वर्ष की आयु वर्ग में 11.18 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया कि पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई है।
टीकाकरण अभियान
भारत में टीकाकरण अभियान के 174 दिन (8 जुलाई) को दी गई कुल 40,23,173 वैक्सीन खुराक में से 27,01,200 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया और 13,21,973 लाभार्थियों को दूसरी खुराक मिल गई है। बीते गुरुवार को 18-44 वर्ष की आयु वर्ग में 20,31,634 टीकों की पहली खुराक और 1,79,901 वैक्सीन की दूसरी खुराक के मिल चुकी है।
गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल मिलाकर 18-44 आयु वर्ग में 10,84,53,590 व्यक्तियों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और कुल 33,79,213 ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।
आठ राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी है।
कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी है टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहां की सबसे कमजोर जनसंख्या समूह को कोरोनावायरस से बचाने के लिए टीकाकरण ही एक उपकरण है। कोरोना के बढ़ते हुए मामले और देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए मंत्रालय ने कहा कि 'टीकाकरण अभ्यास की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।' गौरतलब है कि कोरोना टीकाकरण सभी की कोरोनावायरस से निजात पाने की उम्मीद है। कोरोना टीकाकरण का अभियान जोरों शोरों से चल रहा है। जिससे जल्द से जल्द हर वर्ग के लोगों को टीकाकरण लगाया जा सके। स्वास्थ मंत्रालय लगातार कोरोना का टिकाकरण लगवाने का अभियान चला रहा है| जिसेसे लोगो मे जागरूकता आए|