केंद्र सरकार ब्रह्मपुत्र नदी को लेकर अध्ययन केंद्र गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में खोलेगा
पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मामलों के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रह्मपुत्र दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में गिनी जाती है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 10:52 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। ब्रह्मपुत्र नदी को लेकर सरकार एक अध्ययन केंद्र खोलने जा रही है। 28 करोड़ की लागत से गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में यह अध्ययन केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ के कारणों और इसके रोकथाम पर शोध किया जाएगा।
पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मामलों के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रह्मपुत्र दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में गिनी जाती है। अध्ययन केंद्र से नदी की विभिन्न पहलुओं मसलन जल विज्ञान, जल मार्ग, पर्यावरण, आपदा, बाढ़ प्रबंधन और जल विद्युत उत्पादन जैसे विषयों पर अनुसंधान का अवसर मुहैया होगा।
केंद्र सरकार ने गुवाहाटी में स्थित गुवाहाटी विश्वविद्यालय में ब्रह्मापुत्र स्टडी सेंटर खोलने को मंजूरी दी है। यह विश्वविद्यालय देश के सबसे पुराने विवि में शुमार है। जबकि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर मृदुल हजारिका ने कहा कि कैंपस में अध्ययन केंद्र के लिए भूमि मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें