विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अंबानी के रिलायंस होम फाइनेंस में CBI की दूसरी चार्जशीट, 11 आरोपितों में अमित बापना शामिल

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:28 AM (IST)

सीबीआई ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) मामले में गुरुवार को मुंबई में सीबीआइ मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष ...और पढ़ें

अनिल अंबानी के रिलायंस होम फाइनेंस में CBI की दूसरी चार्जशीट (सांकेतिक तस्वीर)

अनिल अंबानी के रिलायंस होम फाइनेंस में CBI की दूसरी चार्जशीट (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. 11 आरोपितों में अमित बापना, अमिताभ झुनझुनवाला और नागराजन भी शामिल

  2. आरोपितों पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के अपराधों के लिए चार्जशीट दाखिल की गई है

आईएएनएस, नई दिल्ली। सीबीआई ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) मामले में गुरुवार को मुंबई में सीबीआइ मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष 11 आरोपितों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इसमें अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह के तीन शीर्ष कार्यकारी शामिल हैं।

शीर्ष कार्यकारी में आरएचएफएल के निदेशक और सीएफओ अमित बापना, आरसीएल समूह के एमडी और उपाध्यक्ष अमिताभ झुनझुनवाला और रिलायंस पावर लिमिटेड के सीएफओ सुरेश नागराजन शामिल हैं।

सूची में शामिल सात कंपनियां-: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस पावर लिमिटेड, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस ब्राडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्राडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड, रिलायंस मीडिया वर्क्स फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और कुंजबिहारी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा एक निजी व्यक्ति विजय नपवालिया सीए और आरएचएफएल के वैधानिक लेखा परीक्षक हैं।

आरोपितों पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के अपराधों के लिए चार्जशीट दाखिल की गई है। अब तक की जांच के अनुसार रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा उधार लिए गए 7,429.16 करोड़ रुपये के फंड को मध्यस्थ और संवाहक संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों में स्थानांतरित किया गया, जो कर्जदाताओं की शर्तों का उल्लंघन करता है।

इससे उधार देने वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों को घाटा और आरोपितों को गलत तरीके से लाभ हुआ।

सीबीआई ने पहले इस मामले को यूनियन बैंक आफ इंडिया (पूर्व में आंध्र बैंक) और अन्य सरकारी बैंकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर दर्ज किया था।

सीबीआई ने पहले रिलायंस एडीए समूह के मामलों में छह चार्जशीट दाखिल की थीं। वर्तमान चार्जशीट सातवीं है और सीबीआई ने अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रही है।