विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्ति से सीबीआइ ने दूसरी बार की पूछताछ

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 28 Aug 2017 10:39 PM (IST)

आइएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश की एफआइपीबी मंजूरी घोटाले में हुई पेशी..

कार्ति से सीबीआइ ने दूसरी बार की पूछताछ
कार्ति से सीबीआइ ने दूसरी बार की पूछताछ

नई दिल्ली, प्रेट्र/आइएएनएस। आइएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश की एफआइपीबी मंजूरी घोटाले में सीबीआइ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से सोमवार को दूसरी बार पूछताछ की।

कार्ति सुबह 11.30 बजे सीबीआइ मुख्यालय में पेश हुए। कार्ति के सहयोगी बताए जा रहे भास्कर रमण, रवि विश्वनाथन और मोहनन राकेश से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। इससे पहले सीबीआइ ने इस मामले में 23 अगस्त को कार्ति से पूछताछ की थी। तब लगभग नौ घंटे तक हुई पूछताछ में कार्ति से 100 से अधिक सवाल पूछे गए थे। सीबीआइ पीटर मुखर्जी और उसकी पत्नी इंद्राणी की आइएनएक्स मीडिया को मॉरीशस से विदेशी धन की विदेशी निवेश संव‌र्द्धन बोर्ड (एफआइपीबी) से मंजूरी दिए जाने की जांच कर रही है।

यह मंजूरी तब दी गई थी जब कार्ति के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। 15 मई को सीबीआइ ने कार्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। एफआइआर में आरोप लगाया है कि तत्कालीन वित्त मंत्री का बेटा होने का लाभ उठाते हुए कार्ति ने आइएनएक्स को एफआइपीबी की जांच में क्लीन चिट दिला दी थी। इसके एवज में कार्ति के परोक्ष नियंत्रण वाली कंपनी को आइएनएक्स मीडिया से 3.5 करोड़ रुपये मिले थे। जांच एजेंसी ने तीन बार पूछताछ के लिए कार्ति को समन भेजा था लेकिन वह पेश नहीं हुए। 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति को सीबीआइ के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ेंः 15 साल, 200 सुनवाई, 62 याचिकाओं और 37 गवाहों के बाद मिला इंसाफ