विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PNB घोटाले में नीरव मोदी के सहयोगी संदीप मिस्त्री को सीबीआई ने गिरफ्तार किया, कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 09:06 PM (IST)

सीबीआई ने पीएनबी घोटाले में भगोड़े नीरव मोदी के सहयोगी संदीप मिस्त्री को यूएई से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया है।

नीरव मोदी के सहयोगी संदीप मिस्त्री को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।

नीरव मोदी के सहयोगी संदीप मिस्त्री को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. नीरव मोदी के सहयोगी संदीप मिस्त्री को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।

  2. यूएई से प्रत्यर्पित कर पीएनबी घोटाले में हुई यह गिरफ्तारी।

  3. मिस्त्री को 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सीबीआई ने पीएनबी घोटाले के सिलसिले में यूएई से प्रत्यर्पित भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के सहयोगी संदीप मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सीबीआई के विशेष कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन उसकी रिमांड की मांग नहीं की गई। कोर्ट ने मिस्त्री को छह अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह गिरफ्तारी नवंबर 2025 में एक विशेष कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई। मिस्त्री, नीरव मोदी की हांगकांग स्थित कंपनी फैंसी क्रिएशन्स लिमिटेड के डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुका था।

सीबीआई का आरोप है कि मिस्त्री ने नीरव मोदी और अन्य आरोपितों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचने में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसके तहत पंजाब नेशनल बैंक के साथ लगभग 6,498.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

यह भी दावा किया कि भारत में मामला दर्ज होने के बाद, मिस्त्री ने नीरव मोदी के भाई निहाल और एक अन्य वांछित के साथ मिलकर दुबई में नीरव मोदी से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों,जो डमी डायरेक्टर थे, को वहां से चले जाने की धमकी दी थी।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)