विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान होमगार्ड भर्ती फर्जीवाड़े में 17 पर मुकदमा दर्ज, दस्तावेज सत्यापन के बाद फर्जीवाड़े का राजफाश

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:00 AM (IST)

राजस्थान के बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती-2022 में नौकरी पाने और बोनस अंक हासिल करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगाने ...और पढ़ें

राजस्थान होमगार्ड भर्ती फर्जीवाड़े में 17 पर मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

राजस्थान होमगार्ड भर्ती फर्जीवाड़े में 17 पर मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. विभाग द्वारा की गई गहन जांच, दस्तावेज सत्यापन के बाद फर्जीवाड़े का पता चला

  2. बाड़मेर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ने थाने में लिखित शिकायत दी है

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती-2022 में नौकरी पाने और बोनस अंक हासिल करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले 17 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विभाग द्वारा की गई गहन जांच और दस्तावेज के सत्यापन के बाद इस बड़े फर्जीवाड़े का राजफाश हुआ है।

बाड़मेर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दीपसिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शिकायत के अनुसार, साल-2022 की होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में कुछ अभ्यर्थियों ने चयन सूची में स्थान बनाने और बोनस अंक हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए।

विभाग की ओर से दस्तावेज की जांच और सत्यापन कराया गया तो कई अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र संदिग्ध पाए गए।

होमगार्ड कमांडेंट महेंद्र सिंह के अनुसार, भर्ती के दौरान 17 अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत खेलकूद, स्काउट, आईटीआई और कंप्यूटर के प्रमाण-पत्र जांच में फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया।