Move to Jagran APP

तेलंगाना में तेंदुए को पकड़ नेहरू प्राणी उद्यान भेजा गया

तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के राजेंद्रनगर क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ लिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह इसे बाद में नेहरू प्राणी उद्यान के अधिकारियों को सौंप दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी कई तेंदुए को वन विभाग की टीम पकड़ चुकी है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 01:25 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 03:01 PM (IST)
तेलंगाना में तेंदुए को पकड़ नेहरू प्राणी उद्यान भेजा गया
तेंलंगाना में तेंदुए को पकड़ नेहरू प्राणी उद्यान भेजा गया।

हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के राजेंद्रनगर क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ लिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह इसे बाद में नेहरू प्राणी उद्यान के अधिकारियों को सौंप दिया।

loksabha election banner

बता दें कि चार दिन पहले उत्तराखंड के हल्दवानी शहर के फतेहपुर रेंज में तेंदुआ ने मंगलवार की रात एक और घटना को अंजाम दे दिया था। घर के पास ही फतेहपुर में रहने वाले ऑटो चालक पर झपट गया। ऑटो चालक ने भागकर शोर मचाया तो लोंगो ने शोर मचाया। लगातार घटनाओं से फतेहपुर में फिर दहशत फैल गई है। बता दें कि सोमवार को तेंदुआ ने एक किशोरी और  मासूम पर हमला कर घायल कर दिया था। लगातार बढ़ रही घटनाओं ने लाेगें  में वन विभाग के खिलाफ राेष है। 

फतेहपुर बाजार में रहने वाले ऑटो चालक सोबन गोस्वामी ऑटो चालक हैं। मंगलवार की रात वह घर के पास ही बाथरूम को जा रहे थे। करीब नो बजे अचानक गुलदार सोबन पर झपट गया। सोबन ने घर की ओर भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर लोंगो की भीड़ जुट गई। लोंगो ने हो हल्ला कर गुलदार पर पथराव किया तो वह जंगल की और भाग गया। वहीं लगातार हमलों के बाद भी वन विभाग के गुलदार को नहीं पकड़ने से लोंगो में आक्रोश फैलते जा रहा है। लोंगो का कहना है कि वन विभाग लगातार लापरवाही कर रहा है। लोंगो की जान खतरे में पड़ गई है। जिस स्थान पर गुलदार ने ऑटो चालक पर हमला किया, उसी के समीप ही गुलदार ने सोमवार की शाम बच्चे पर हमला किया था।

बीते सोमवार को फतेहपुर में गुलदार ने सुबह जंगल घास काटने गयी 15 साल की किशोरी प्रियंका और शाम को आंगन में खेल रहे 10 माह के शनि पर हमला कर दिया था। एक दिन में गुलदार के दो घटनाएं करने से भड़के जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का एलान किया। मंगलवार सुबह 10 बजे से जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने रेंजर कार्यालय पहुंचकर धरना दिया था। उन्होंने वन विभाग के अफसरों के साथ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं ग्राम प्रधान गुजरौड़ा रितु जोशी और पूर्व जिपं सदस्य नीरज तिवाड़ी ने कहा कि अब तक गुलदार फतेहपुर व आसपास के क्षेत्रों में आठ लोगों को निवाला बनाने की कोशिश कर चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.