विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मछार द रियल हीरो, पीएम मोदी से ट्रंप तक पूरी दुनिया में हो रही तारीफ; सेहत के लि‍ए मंदिरों में विशेष अनुष्ठान

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 10:52 PM (IST)

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट के हमले के ...और पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छार को दुनिया ने किया सलाम

कैप्टन स्मित मच्छार को दुनिया ने किया सलाम

HighLights

  1. कैप्टन स्मित मछार ने फ्लाईदुबई विमान में त्रासदी टाली।

  2. उनकी बहादुरी की दुनिया भर के नेताओं ने सराहना की।

  3. उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष अनुष्ठान हो रहे।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ विमान में सह-पायलट के हमले के बावजूद अडिग रहकर बड़ी त्रासदी टालने वाले भारतीय कप्तान स्मित मछार की बहादुरी की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री नरें मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उन्हें हीरो बताया है।

दुनिया भर के समाचार पत्रों में जिस तरह से मछार ने बेहद विपरीत हालात में अदम्य साहस का परिचय दिया, उसको लेकर विस्तार से खबरें प्रकाशित हुई हैं। नई दिल्ली में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा है कि अगर मछार नहीं होते तो दुबई से तेल अवीव जा रहे उड़ान एफजेड1073 की स्थिति कुछ और होती।

पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मछार की तारीफ की और उसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "कैप्टन मछार ने दुनिया को साहस का सर्वोच्च रूप दिखाया है। अपनी जान की परवाह किए बिना कैप्टन मछार ने बहादुरी से मुकाबला किया और 9/11 जैसी एक और घटना को होने से रोका।

140 करोड़ भारतीय कैप्टन मछार को सलाम करते हैं और उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है। मैं अपने देशवासियों से अपील करता हूं कि स्मित की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें तथा भारत का मान बढ़ाने वाले अपने भाई स्मित का सम्मान करें।”

पीएम मोदी ने कैप्टन मछार की पत्नी और माता-पिता से भी फोन पर बात की। यह भी जानकारी दी भारतीय दूतावास और मिशन हर तरह की सहायता के तत्पर है। भारतीय दूतावास के अनुसार उनका पहले सउदी अरब के तबूक के अस्पताल में इलाज हुआ और बाद में (गुरुवार को) दुबई लाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी ने भी भारतीय पायलट की दिलेरी की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया। ट्रंप ने कहा है कि,“ घायल होते हुए ही जिस तरह से उन्होंने काकपिट का दरवाजा खोला, वह बहुत ही बहादुरी भरा है।”

जबकि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतान्याहू ने एक्स पर लिखा कि, “भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम। चाकू घोंपे जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, काकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों तथा चालक दल को हमलावर पर काबू पाने में सक्षम बनाया व एक विनाशकारी मध्य-हवाई आपदा को रोका। उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजरायली नागरिक और अन्य देश के लोग शामिल हैं। वे सच्चे हीरो हैं।” इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इसे “जिहादी आतंकी हमले की कोशिश” बताया।

इस बीच गुरुवार को कई जगह कैप्टन की सलामती के लिए प्रार्थना हुई। सोमनाथ में भी विशेष पूजा हुई जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर में मछार के उत्तम स्वास्थ्य के लिए 21 शास्त्रियों द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। जबकि 11 शास्त्रियों द्वारा एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप कराया जा रहा है।