Move to Jagran APP

भाजपा नेता के विवादित बोल- बुरे कर्मों का परिणाम होता है कैंसर

भाजपा नेता ने कैंसर व दुर्घटना की पीड़ा को गुनाह और पाप का परिणाम बताया जो ऊपरवाले की ओर से दिया जाता है।

By Monika MinalEdited By: Published: Thu, 23 Nov 2017 10:30 AM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 10:30 AM (IST)
भाजपा नेता के विवादित बोल- बुरे कर्मों का परिणाम होता है कैंसर
भाजपा नेता के विवादित बोल- बुरे कर्मों का परिणाम होता है कैंसर

गुवाहाटी (एएनआई)। कैंसर पीड़ितों व दुर्घटना को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण असम के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हिमंत बिस्‍व शर्मा सुर्खियों में हैं। मंत्री ने कहा कि कैंसर व दुर्घटना की पीड़ा पुराने गुनाहों का परिणाम है।

loksabha election banner

गुवाहाटी में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने कहा, ‘जब हम गुनाह या पाप करते हैं तो भगवान हमें दंड देता है। युवाओं को हम कैंसर ग्रस्‍त देखते हैं या फिर दुर्घटना का शिकार होना इसी तरह की सजा है। अगर आप पृष्ठभूमि देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह ईश्वर का न्याय है और कुछ नहीं। हमें ईश्वर के न्याय का सामना करना होगा।‘

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने ट्वीट कर कहा, पाप इस जन्‍म का हो सकता है या फिर पूर्व जन्‍म का या फिर माता-पिता का गुनाह हो सकता है जो उनकी संतान को भुगतना पड़ रहा हो। हिमंत विश्व शर्मा के विवादित बयान के बाद पूर्व वित्‍त मंत्री व कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने जवाबी ट्वीट कर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'असम के मंत्री शर्मा कहते हैं कि कैंसर पापों के लिए ईश्वर का इंसाफ है। व्यक्ति के दल बदलने से भी यही होता है।'

इसके बाद शर्मा ने भी ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर हमला किया। हिमंत विश्व शर्मा ने चिदंबरम पर अपने बयान के गलत बयानी का आरोप लगाया। उनके अनुसार उन्‍होंने बस यह कहा था कि हिंदू धर्म में यह मान्‍यता है कि पिछले जन्‍म के कर्मों से मनुष्‍य के दु:ख जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही हिमंत विश्व शर्मा ने चिदंबरम से पूछा कि क्‍या आप यह नहीं मानते हैं? बिल्‍कुल आपकी पार्टी में मुझे नहीं मालूम कि हिंदू धर्म दर्शन पर बात होती भी है?

बता दें कि शर्मा ने 2015 में कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

 यह भी पढ़ें: महिला सुरक्षा में बिहार से भी बदतर है त्रिपुरा: हिमंत बिस्‍व शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.