मानव तस्करी के खिलाफ भारत और अरब के बीच समझौता
नव तस्करी रोकने के खिलाफ आज भारत और अरब के बीच एक समझौता को मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मानव तस्करी रोकने औऱ उसके मुकाबले के लिए सहयोग पर समझौते को मंजूरी दी है।
जेएनएन, नई दिल्ली। नव तस्करी रोकने के खिलाफ आज भारत और अरब के बीच एक समझौता को मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मानव तस्करी रोकने औऱ उसके मुकाबले के लिए सहयोग पर समझौते को मंजूरी दी है।
यह समझौता महिलाओं एवं बच्चों की तस्कंरी को रोकने के साथ उनके बचाव और राहत के मुद्दे पर आपसी सहयोग के लिए है। इस समझौते के तहत कामकाज की निगरानी के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त कार्य बल का गठन किया जाएगा। इसके अलावा मानव तस्करी प्रकोष्ठ एवं कार्य बल दोनों ही देशों में इसे रोकने के लिए कार्य करेंगे।
इस समझौते की मुख्य विशेषताएं
1. सभी प्रकार की मानव तस्कतरी, विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों की तस्करी रोकने के लिए सहयोग को मजबूत बनाना तथा त्वरित जांच और दोनों देशों में मानव तस्करों एवं संगठित अपराध का अभियोजन सुनिश्चित करना।
2. रोक संबंधी कदम उठाना, महिलाओं एवं बच्चों की तस्करी का खात्मा और पीडि़तों के अधिकारों की सुरक्षा देना।
3. मानव तस्करी प्रकोष्ठ एवं कार्य बल दोनों ही देशों में इसे रोकने के लिए कार्य करेंगे।
4. पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारी के साथ मिल कर कार्य करेंगे और सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे।
जिसका उपयोग मानव तस्किरों पर पाबंदी लगाने के लिए किया जा सकता है।
5. पीड़ितों का देश-प्रत्यावर्तन शीघ्रतापूर्वक किया जाएगा। गृह देश पीड़ितों का सुरक्षित एवं कारगर पुनर्एकीकरण
शुरु करेगा।
6. समझौते के कामकाज की निगरानी के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त कार्य बल का गठन
किया जाएगा।