एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा का दबाव कम होने से सैकड़ों यात्रियों का सांस अटकी
20000 फीट की ऊंचाई पर एयर इंडिया दिल्ली से फ्रैंकफर्ट उड़ान (बोइंग 787) में केबिन के अंदर हवा का दबाव काफी कम हो गया।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 09:04 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 09:45 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ।20,000 फीट की ऊंचाई पर एयर इंडिया दिल्ली से फ्रैंकफर्ट उड़ान (बोइंग 787) में केबिन के अंदर हवा का दबाव काफी कम हो गया। इस कारण यात्रियों को काफी उलझन महसूस हुई। इसके बाद राजस्थान के हवाई क्षेत्र से विमान दिल्ली लौटा दिया गया। विमान में लगभग 191 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। विमान अब 7 मार्च को छह घंटे बाद दिल्ली से संचालित होगी। सभी यात्रियों को दिल्ली में सभी प्रकार की सहायता दी जा रही है एयर इंडिया यात्रियों के आराम और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें