विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विस्तारा एयरलाइंस में यात्री ने एयर हॉस्टेज के साथ की गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

By Srishti VermaEdited By:
Published: Wed, 28 Mar 2018 12:17 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 12:44 PM (IST)

विस्तारा ने यह भी सूचित किया कि मामले की जांच कर रहे सभी अधिकारियों को वह हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

विस्तारा एयरलाइंस में यात्री ने एयर हॉस्टेज के साथ की गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार
विस्तारा एयरलाइंस में यात्री ने एयर हॉस्टेज के साथ की गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली (एएनआई)। लखनऊ से दिल्ली जा रही विस्तारा एयरलाइंस में एक यात्री को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यात्री पर आरोप है कि उसने केबिन क्रू की एक महिला सदस्य के साथ एयरलाइंस के अंदर छेड़छाड़ की। एयरलाइन विस्तारा ने कहा है कि यात्रियों द्वारा अपमानजनक और अनियंत्रित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एयरलाइन ने अपने बयान में घटना के बारे में बताया कि 24 मार्च 2018 को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या यूके 997 में सेवा में तैनात हमारे केबिन क्रू के एक सदस्य के साथ एक यात्री यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। क्रू के सदस्य ने इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। विस्तारा एयरलाइंस की अोर से कहा गया कि यात्रियों द्वारा किसी भी प्रकार के अपमानजनक या अनियंत्रित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा जो यात्रियों की सुरक्षा और अन्य को खतरे में डालता हो या उनकी गरिमा से समझौता करता हो। "

विस्तारा ने यह भी सूचित किया कि मामले की जांच कर रहे सभी अधिकारियों को वह हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि दिल्ली में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी यात्री को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, जब विस्‍तारा एयरलाइंस की फ्लाइट लखनऊ से दिल्ली पहुंची तो सभी पैसेंजर विमान से उतर रहे थे, इसी दौरान विमान में सवार एक यात्री ने प्लेन से उतरने के समय महिला को कई बार छुआ। आरोपी की ये पूरी हरकत प्लेन में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद महिला ने वरिष्‍ठ अधिकारियों को मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।