Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: बेंगलुरु में यौन उत्पीड़न के आरोप में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, गर्भवती महिला के साथ की सरेआम मारपीट

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 12:01 PM (IST)

    बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर को सार्वजनिक रूप से एक गर्भवती महिला का यौन उत्पीड़न करने और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये घटना 29 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

    Hero Image
    बेंगलुरु में यौन उत्पीड़न के आरोप में कैब ड्राइवर गिरफ्तार

    बेंगलुरु (कर्नाटक), एजेंसी। बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर को सार्वजनिक रूप से एक गर्भवती महिला का यौन उत्पीड़न करने और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस के मुताबिक, ये घटना 29 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई।

    आरोपी की पहचान बेंगलुरु के बाहरी इलाके कम्मासंद्रा निवासी 26 वर्षीय अविनाश के रूप में हुई है, जो एक निजी परिवहन एजेंसी में काम करता था।

    घटना के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पुलिस ने कहा कि घटना वाले दिन शाम करीब 7.30 बजे 32 वर्षीय महिला, जो एक नर्स है, स्वास्थ्य केंद्र से बस स्टॉप की ओर जा रही थी जहां वह काम करती है।

    आरोपी एक एसयूवी में आया और महिला के पास पहुंचा और उसे घर तक ले जाने की पेशकश की। पीड़िता ने मना कर दिया और उसे नजरअंदाज कर आगे चलने लगी।

    आरोपी गाड़ी से उतर गया और महिला का पीछा करता रहा। उसने उससे कहा कि वह उसके साथ बिताए हर घंटे के लिए 1 लाख रुपये देगा।

    पुलिस ने बताया कि उसने उसे छूना भी शुरू कर दिया, जिसके बाद वह चिल्लाई और उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके चेहरे और कान पर लगातार मुक्के मारे।

    जब उसके खून बहने लगा तो आरोपी मौके से भाग गया। उसने अपने एक सहकर्मी को फोन किया और इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन पहुंची।

    बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी को पकड़ लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें