Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Bypolls 2026 Live Updates: मुर्शिदाबाद में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, बंगाल-तमिलनाडु और पुडुचेरी में 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

By Naveen Kumar Tue, 06 Oct 2026 08:58 AM (IST)
News Article Hero Image

By-Elections 2026 Live Updates: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के तीन राज्यों में आज पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके बाद सभी सीटों के चुनावी नतीजों की घोषणा आगामी शुक्रवार,9 अक्टूबर को की जाएगी।

आज पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम, और पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी आज ही उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।

6 Oct 20269:12:26 AM

धारापुरम उपचुनाव के लिए TVK उम्मीदवार पी. सत्यभामा ने डाला वोट

By-Elections 2026 Live Updates: धारापुरम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में TVK प्रत्याशी पी. सत्यभामा ने अपना वोट डाला। मदुरंतकम से  AIADMK विधायक के. मरगथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने पार्टी से इस्तीफा देकर सत्ताधारी TVK का दामन थाम लिया था। TVK ने दोनों को फिर से इन्हीं सीटों से मैदान में उतारा है।

6 Oct 20269:07:02 AM

मदुरंतकम बूथ पर EVM बटन पर मिला निशान, कुछ देर के लिए रोकी गई वोटिंग

By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु के मदुरंतकम निर्वाचन क्षेत्र के थंदराई गांव के एक बूथ पर वोटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया, क्योंकि वोटरों और पार्टी एजेंटों ने देखा कि EVM बटन पर काली स्याही का निशान लगा हुआ था।

6 Oct 20268:54:33 AM

धारापुरम उपचुनाव के लिए AIADMK प्रत्याशी भानुमति ने डाला वोट

By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में AIADMK उम्मीदवार भानुमति ने अपना वोट डाला। यह सीट AIADMK की पूर्व विधायक पी. सत्यभामा के इस्तीफे और TVK में शामिल होने के कारण खाली हुई थी।

6 Oct 20268:50:35 AM

'मेरे पोलिंग एजेंट को गुंडे उठा ले गए', नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का दावा

By-Elections 2026 Live Updates: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि पिछले दो दिनों से इलाके में गुंडों को खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को उठा लिया गया है, जो सरासर गलत है।

6 Oct 20268:48:54 AM

मुर्शिदाबाद में मतदान के बीच हिरासत में लिए गए विधायक हुमायूं कबीर

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद स्थित उनके पार्टी कार्यालय से रेजीनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले आज सुबह, उन्होंने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला था।

6 Oct 20268:33:42 AM

पुडुचेरी: थट्टनचावडी उपचुनाव के लिए मैदान में 11 उम्मीदवार

By-Elections 2026 Live Updates: पुडुचेरी में थट्टनचावडी उपचुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 26,921 मतदाताओं में से 14,341 महिलाएं, 12,575 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। सुबह 7 बजे से ही मतदाता कतार में लगने लगे थे।

6 Oct 20268:24:30 AM

नंदीग्राम उपचुनाव के लिए सीएम शुभेंदु पूर्व मेदिनीपुर के बूथ नंबर 79 पर डालेंगे अपना वोट

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में नंदननायकबार प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र 79 पर नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपना वोट डालेंगे।

6 Oct 20268:04:15 AM

By-Elections 2026 Live Updates: 'रेजीनगर और नंदीग्राम उपचुनाव में बड़े अंतर से मिलेगी जीत', BJP नेत्री केया घोष का दावा

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने पर BJP नेता केया घोष ने कहा कि उपचुनावों में हिंसा के इतिहास के बावजूद BJP सरकार शांति बनाए रखेगी। उन्होंने रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत का भरोसा जताया।

6 Oct 20267:48:33 AM

नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस साल की शुरुआत में हुए राज्य चुनावों में दो सीटें जीती थीं, उनमें से एक सीट छोड़ने का फैसला किया था। रेजीनगर में बीजेपी, कांग्रेस, AJUP और तृणमूल कांग्रेस के दो गुट चुनाव लड़ रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us