Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

By Election Result Live Updates: मांजलपुर में बीजेपी की बंपर जीत, दतिया में कांग्रेस का कब्जा; बांकीपुर में PK ने रचा इतिहास

Vidhan Sabha Upchunav Result 2026: बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इन सीटों पर बीते गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ था।

 

By Shubham Tiwari Mon, 03 Aug 2026 06:06 PM (IST)
विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट

विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद आज यानी 3 अगस्त को वोटों की गिनती पूरी हो गई है। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया है, जिन पर देशभर के लोगों की नजरें बनी हुई थी। दतिया में जहां कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की हैं, तो बांकीपुर में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने कब्जा जमाया हैं। वहीं गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी उम्मीदवार ने परचम लहराया हैं। 

3 Aug 20267:16:09 PM

Bankipur By Election Result Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की शानदार जीत 

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। प्रशांत किशोर ने 19324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 44,827 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 वोट प्राप्त हुए। 

3 Aug 20265:45:48 PM

Bankipur By Election Result Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत के करीब, भाजपा 18,953 वोटों से पीछे

बांकीपुर में 31वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 18,953 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 63169 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 44217 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 14085 वोट मिले हैं।

3 Aug 20265:23:13 PM

Bankipur By Election Result Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त का अंतर कम, भाजपा उम्मीदवार से 18964 वोटों से आगे

बांकीपुर में 29वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 18964 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 61075 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 42111 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 13625 वोट मिले हैं।

3 Aug 20265:13:56 PM

Bankipur By Election Result Live: बांकीपुर में प्रचंड जीत की ओर प्रशांत किशोर, भाजपा 19419 वोटों से पीछे

बांकीपुर में 28वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 19419 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 59213 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 39794 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 13260 वोट मिले हैं।

3 Aug 20264:58:47 PM

Datia By Election Result 2026: दतिया में कांग्रेस 6053 मतों से विजयी

दतिया में 15वें राउंड के बाद कांग्रेस 6053 मतों से विजयी हुई है। दतिया में 15वें राउंड तक कांग्रेस को कुल 66750 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 60697 वोट मिले हैं।

3 Aug 20264:52:56 PM

Bankipur By Election Result Live: बांकिपुर में 27वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे

बांकिपुर में 27वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 55780 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 38893 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 12461 वोट मिले हैं।

3 Aug 20264:50:16 PM

Bankipur By Election Result: बांकीपुर में शानदार प्रदर्शन पर प्रशांत ने कहा- दो-तीन महीनों में दिखेगा सुधार

बांकीपुर उपचुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे। उन्होंने कहा कि वो बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते। उनके विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।

3 Aug 20264:34:08 PM

Datia By Election Result 2026: दतिया में 14वें राउंड के बाद कांग्रेस 7544 मतों से आगे

दतिया में 14वें राउंड के बाद कांग्रेस 7544 मतों से आगे है। दतिया में 14वें राउंड तक कांग्रेस को कुल 64777 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 57233 वोट मिले हैं।

3 Aug 20264:30:42 PM

Bankipur By Election Result: बांकिपुर में 26वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 15864 वोटों से आगे

Bankipur By Election Result: बांकीपुर में 26वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 15864 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 53566 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 37702 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 11933 वोट मिले हैं।

3 Aug 20264:04:42 PM

Bankipur By Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 13269 वोटों से आगे

बांकीपुर में 23 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 13269 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 33108 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 46377 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 10925 वोट मिले हैं।

3 Aug 20263:48:06 PM

Datia By Election Result 2026:: दतिया में कांग्रेस 12628 मतों से आगे

 

दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस 12628 मतों से आगे हो गई है। दतिया में 12वें राउंड तक कांग्रेस को कुल 58417 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 45789 वोट मिले हैं।

3 Aug 20263:40:30 PM

By Election Result Live Updates: बांकीपुर में PK 12809 वोटों से आगे

बांकीपुर में 22 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 12809 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 31716 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 44525 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 10562 वोट मिले हैं।

 

3 Aug 20263:35:31 PM

Manjalpur By-Election Result: मांजलपुर 30630 वोटों से जीती बीजेपी

 

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी 30630 वोटों के अंतर से जीत दर्जी की है। बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल को कुल 55481 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 24851 वोट मिले हैं। मांजलपुर में नोटा पर 2247 वोट पड़े हैं।

 

3 Aug 20263:16:42 PM

Bankipur By Election Result Live: PK 11621 वोटों से आगे


20 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 11621 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 28548 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 40169 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 10035 वोट मिले हैं। 20वें राउंड के बाद जन सुराज कार्यालय में अबीर-गुलाल और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया गया।

3 Aug 20263:14:48 PM

By Election Result 2026: बीजेपी का असली चेहरा सामने आया


दतिया उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस आगे चल रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "इस चुनाव ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार का असली चेहरा सबके सामने ला दिया है। यह मध्य प्रदेश में हमारी टीम की सामूहिक कोशिशों का नतीजा है। राज्य की जनता ने बदलाव का संकेत दिया है। अगर वे (बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा) भी चुनाव लड़ते, तो भी हार जाते।"

3 Aug 20263:11:05 PM

By Election Result 2026: कांग्रेस में जश्न का माहौल

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के नतीजों में पार्टी नेता घनश्याम सिंह 10वें राउंड की गिनती तक कांग्रेस 10913 मतों से आगे चल रही है। इस बीच कांग्रेस नेता हाथ में राहुल गांधी की फोटो लेकर जश्न मना रहे हैं।<

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Congress leaders hail Rahul Gandhi as they celebrate party leader Ghanshyam Singh leading in Datia bypoll results pic.twitter.com/I3SGrIZXAJ

— ANI (@ANI) August 3, 2026

>

3 Aug 20262:59:33 PM

Bankipur By Election Result 2026: प्रशांत किशोर 11289 वोटों से आगे

बांकीपुर में 19 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 11289 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 26912 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 19वें राउंड तक 38201 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 9795 वोट मिले हैं।

3 Aug 20262:47:54 PM

Datia Vidhan Sabha Upchunav 2026: दतिया में कांग्रेस 10913 मतों से आगे

दतिया में 9वें राउंड के बाद कांग्रेस 10913 मतों से आगे हो गई है। दतिया में 10वें राउंड तक कांग्रेस को कुल 50309 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 39396 वोट मिले हैं।

3 Aug 20262:45:37 PM

Bankipur By Poll Result: जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया


बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त जारी रहने पर पटना में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं।

#WATCH | Bihar | Jan Suraaj workers in Patna celebrate as Prashant Kishor continues to lead in Bankipur bypoll pic.twitter.com/9CvXfOBalT

— ANI (@ANI) August 3, 2026

>

3 Aug 20262:38:51 PM

Bankipur By Election Result Live Update : पीके 10436 वोटों से आगे

बांकीपुर में 18 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 10436 वोटों से आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 25277 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 35713 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 9316 वोट मिले हैं।

3 Aug 20262:32:40 PM

Bankipur By Election Result 2026: बांकीपुर में जुनसुराज 9581 वोटों से आगे


बिहार के बांकीपुर में 17 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 9581 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 23957 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 33538 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 8272 वोट मिले हैं।

 

3 Aug 20262:24:11 PM

Bankipur By Election Result Live Update : पीके 8966 वोटों से आगे

बांकीपुर में 16 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 8966 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 22776 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 31742 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 7500 वोट मिले हैं। राजद उम्मीदवार 24242 वोटों से पीछे चल रही है। ऐसे में माना जा सकता है कि राजद रेस से बाहर हो चुकी है।

 

3 Aug 20262:35:29 PM

Manjalpur By-Election Result: मांजलपुर में बीजेपी की जीत तय

मांजलपुर में बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यहां 20 में से 18 राउंड की मतगणना हो चुकी है। 18वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी 52921 वोटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 23913 वोट पाकर 29008 वोटों से पीछे चल रही है।

3 Aug 20262:04:26 PM

Bankipur Vidhan Sabha Upchunav 2026: 15 राउंड के बाद प्रशांत किशोर 8202 वोटों की लीड

बांकीपुर में 15 राउंड की गिनती के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर 8202 वोटों की लीड के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें अभी तक कुल 29752 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर बीजेपी के नीरज कुमार हैं। उन्हें अभी तक 21550 वोट मिले हैं। वहीं, राजद की रेखा कुमारी 6755 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुईं हैं।

3 Aug 20261:48:36 PM

Vidhan Sabha Upchunav 2026: 14वें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बड़ी बढत बना ली है। 14वें राउंड की काउंटिग के बाद प्रशांत किशोर 28201 वोट मिले हैं और वो 7781 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को अब तक 20420 और राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी को 6142 वोट मिले हैं।

3 Aug 20261:37:31 PM

Datia Vidhan Sabha Upchunav 2026: दतिया में कांग्रेस 6583 वोटों से आगे

दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6583 वोटों से आगे चल रहे हैं। दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी को आठवें राउंड तक 38264 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी को 3168 वोट मिले हैं।

3 Aug 20261:35:13 PM

Bankipur By Election Result Live Update : 13वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 7119 वोटों से आगे

13वें राउंड के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 7119 वोटों से आगे हो गए हैं। प्रशात किशोर को अब तक 26113 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 18994 वोट मिले हैं। वहीं राजद की रेखा कुमारी 5583 वोटों के साथ पीछे चल रही हैं।

3 Aug 20261:24:43 PM

Bankipur By Election Result Live Update : बांकीपुर में पीके ने बनाई लगातार बढ़त

बांकीपुर में पीके ने बंपर बढ़त बना ली है। 12 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 6646 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 17110 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 23756 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 4850 वोट मिले हैं।

 

3 Aug 20261:21:12 PM

Manjalpur Upchunav 2026 Result LIVE: मांजलपुर में बीजेपी ने बनाई बंपर बढ़त

गुजरात के मांजलपुर में 15 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी 24199 वोटों से आगे चल रही है।

3 Aug 20261:15:36 PM

Vidhan Sabha Upchunav 2026: पीके 6419 वोटों से आगे

बांकीपुर में 11 वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रशांत किशोर 6419 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 15522 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 21941वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 4223 वोट मिले हैं।

 

3 Aug 20261:12:37 PM

Bankipur By Election Result Live: पीके ने बनाई बंपर बढ़त

बांकीपुर में 10 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 6011 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 14048 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 20059 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 3983 वोट मिले हैं। वहीं 185 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।

 

3 Aug 20261:11:01 PM

Bankipur By-Election Result Live: बांकीपुर में पीके ने बनाई बढ़त

प्रशांत किशोर नौवें राउंड तक 17856 वोट लेकर 5272 वोट से आगे हैं। नीरज कुमार 12584 वोट के साथ दूसरे स्थान पर और राजद की रेखा कुमारी 3449 मत के साथ तीसरे स्थान पर है। रेखा कुमारी रिकॉर्ड 14407, नीरज कुमार 5272 मत से पीछे हैं। चौथे स्थान पर 372 मत लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम हैं।

 

3 Aug 202612:59:18 PM

Datia Upchunav 2026 Result LIVE: दतिया में कांग्रेस आगे


दतिया में सातवें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 3295 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सातवें राउंड तक के रुझान

  • भाजपा - 28141
  • कांग्रेस - 31436
3 Aug 202612:45:27 PM

Datia By-Election Result 2026: परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा


मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार में दतिया उपचुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव भाजपा ने नहीं सरकार ने लड़ा है। उन्होंने मतगणना के रुझानों के आधार पर दावा किया कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा दतिया में महिलाएं, व्यापारी परेशान हैं। किसान युवा आदिवासी सभी वर्ग परेशान है परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आता है तो यह कहा जा सकता है कि जनादेश स्पष्ट है। भितरघात के आरोप में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने पर उन्होंने कहा कि जैसा मामले सामने आया है, उसमें पार्टी ने जो निर्णय लिया है वह उचित है।

 

3 Aug 202612:42:29 PM

Manjalpur Upchunav 2026 Result LIVE: मांजलपुर में बीजेपी ने बनाई बंपर बढ़त

गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी प्रत्याशी 17198 वोटों से आगे चल रही है। यहां 11 राउंड की काउंटिंग में भाजपा सतीश पटेल को 31283 और कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 14085 वोट मिले हैं।

3 Aug 202612:34:58 PM

Bankipur By-Election Result Live: बांकीपुर में पीके 4556 वोटों से आगे

8 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 4556 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 11081 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 15637 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 2991 वोट मिले हैं। वहीं 141 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।

 

3 Aug 202612:33:06 PM

Vidhan Sabha Upchunav 2026: दतिया में कांग्रेस 1806 वोटों से आगे

दतिया में छठवे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 1806 वोटों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा - 24050
कांग्रेस - 25856

3 Aug 202612:29:31 PM

Datia By-Election Counting: दतिया में पांचवें राउंड में भी कांग्रेस आगे


  • घनश्याम सिंह कांग्रेस- 21047
  • आशुतोष तिवारी भाजपा- 20739
  • दामोदर यादव आसपा - 8877
  • पांचवां राउंड तक कांग्रेस 308 से आगे।
3 Aug 202612:28:24 PM

Datia By-Election Counting: दतिया उपचुनाव 2026

घनश्याम सिंह कांग्रेस- 17290

आशुतोष तिवारी भाजपा- 16457
दामोदर यादव आसपा - 6899
चौथा राउंड तक कांग्रेस 833 से आगे।

3 Aug 202611:57:32 AM

Bankipur Upchunav Result: पांचवें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे


पांचवें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 2319 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 6652 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 8971 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 1534 वोट मिले हैं।

3 Aug 202611:55:45 AM

Manjalpur By-Election Result: मांजलपुर में बीजेपी ने बनाई बढ़त

गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा प्रत्याशी सतीश पटेल कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी से आगे चल रहे हैं।

3 Aug 202611:43:07 AM

By Election Result Live Updates: हर राउंड में बढ़ती जाएगी लीड- कांग्रेस


दतिया विधानसभा उपचुनाव पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम ने कहा, "तीसरे राउंड में मैं 33 वोटों से आगे हूं और चौथे राउंड में हमारी बढ़त आठ या नौ सौ वोटों की होगी। मैं एक हजार से ज्यादा वोटों से आगे रहूंगा और हर राउंड के साथ यह बढ़त बढ़ती जाएगी।"

3 Aug 202611:37:14 AM

Vidhan Sabha Upchunav 2026: प्रशांत किशोर की हार तय

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "उन्हें किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। प्रशांत किशोर की हार तय है। वे बहुत बड़े अंतर से हारेंगे। बांकीपुर की जनता विकास कार्यों से बेहद खुश है। नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह बदल गया है। सम्राट चौधरी ने विकास के इस सफर को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया है। इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है।"

3 Aug 202611:23:17 AM

By Election Result Live Updates: बांकीपुर उपचुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार, 31 में से 4 राउंड के बाद बीजेपी 1,145 वोटों से पीछे है, जबकि राजद तीसरे स्थान पर है। वहीं, जनसुराज के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।

bankipur4

3 Aug 202611:03:37 AM

Bankipur By Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे

तीसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 3870 वोट मिले हैं। वहीं राजद के उम्मीदवार को 767 वोट मिले हैं।

3 Aug 202611:01:05 AM

Datia By-Election Result: दतिया उपचुनाव 2026

दतिया में तीन राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 33 वोट से आगे हो गए हैं।

3 Aug 202610:53:06 AM

By Election Result Live Updates: पटना में बीजेपी कार्यकर्ता बना रहे लड्डू

बांकीपुर में एक तरफ जहां जनसुराज के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं, वही बीजेपी को अपने उम्मीदवार पर जीत का पूरा भरोसा है। पटना में बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के बांकीपुर उपचुनाव उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जीत की उम्मीद में कई किलोग्राम लड्डू तैयार कर रहे हैं।

3 Aug 202610:47:59 AM

Bankipur By Election Result: बांकीपुर में पीके आगे

बांकीपुर में दूसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 2634 वोट मिले हैं। वही राजद के उम्मीदवार को 664 वोट मिले हैं।

3 Aug 202610:46:02 AM

By Election Result Live Updates: दतिया में बीजेपी आगे

दतिया में तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ने 139 वोटों से बढ़त बना ली है।

  • घनश्याम सिंह कांग्रेस- 12376
  • आशुतोष तिवारी भाजपा- 12515
  • दामोदर यादव आसपा - 4874
  • तीसरा राउंड तक भाजपा 139 से आगे।
3 Aug 202610:36:10 AM

दतिया में 2 राउंड की गिनती में बीजेपी आगे

दतिया में दूसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस के वोटों में इजाफा हुआ है।

  • घनश्याम सिंह कांग्रेस - 8253
  • आशुतोष तिवारी भाजपा - 7278
  • दामोदर यादव आसपा - 3530
  • दूसरे राउंड में कांग्रेस 975 से आगे
3 Aug 202610:19:34 AM

Datia By-Election Result: दतिया उपचुनाव 2026

दतिया में दूसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 8253, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 7278 और आसपा के दामोदर यादव को 3530 वोट मिले हैं।

3 Aug 202610:31:57 AM

Datia By-Election Counting: दतिया में दूसरे राउंड में कांग्रेस आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दूसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को बीजेपी से अधिक वोट मिले हैं।

3 Aug 202610:13:28 AM

By Election Result Live Updates: दतिया उपचुनाव

दतिया उपचुनाव के आज आ रहे नतीजों पर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी।"

3 Aug 20269:50:21 AM

Bankipur By Election Result: प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की पहले राउंड की गिनती में जन सुराज के प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे हैं।

bankipir

3 Aug 20269:46:04 AM

विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट

दतिया और मांजुलपुर में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है, वहीं बांकीपुर से जनसुराज के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।

chunav result

3 Aug 20269:37:48 AM

Bankipur Chunav Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे

बिहार के बांकीपुर के पहले राउंड का रुझान सामने आ गया है। पहले राउंड की गिनती में जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में प्रशांत किशोर को 2,220, बीजेपी प्रत्याशी को 1423 और राजद प्रत्याशी को 501 वोट मिले हैं।

 

3 Aug 20269:31:13 AM

Bankipur By Election Result: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी


बांकीपुर उपचुनाव में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

3 Aug 20269:28:27 AM

Vidhan Sabha Upchunav 2026: दतिया उपचुनाव 2026

दतिया उपचुनाव के लिए पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4441, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 3532 और दामोदर यादव को 2117 वोट मिले हैं। पहले राउंड में भाजपा 909 वोट से आगे चल रही है।

3 Aug 20269:15:00 AM

Datia By-Election Result: बीजेपी आगे

दतिया उपचुनाव के लिए पहले राउंड की गिनती हो गई है। पहले राउंड की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 909 वोटों से आगे हो गए हैं।

3 Aug 20269:05:12 AM

Manjalpur By Election Result: मांजलपुर में बीजेपी आगे

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के पहले राउंड की गिनती के बाद से बीजेपी आगे चल रही है।

3 Aug 20268:56:10 AM

Bankipur By Election Result Live: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

3 Aug 20268:51:52 AM

Vidhan Sabha Upchunav 2026: पहला रुझान 9 बजे आने की संभावना

दतिया उपचुनाव मतगणना शुरू होने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि भाजपा की जीत होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे आने की संभावना है।

 

3 Aug 20268:49:18 AM

Manjalpur By Election Result: मांजलपुर में वोटों की गिनती जारी

गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के वडोदरा शहर की मांजलपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

 

3 Aug 20268:44:02 AM

Datia By-Election Counting: बैलेट पेपर की गिनती जारी

दतिया में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। टेबल नंबर 21 पर 451 डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। थोड़ी देर में डाक मतपत्रों के रुझान सामने आएंगे। इसके बाद इवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

3 Aug 20268:15:36 AM

Datia By Election Result: दतिया में 15 राउंड में पूरी होगी वोटों की गिनती

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी और दोपहर तक परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है। मतगणना के लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती तथा एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए लगाई गई है।

 

3 Aug 20268:08:44 AM

तीनों विधानसभा पर वोटों की काउंटिंग शुरू

मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश के दतिया, बिहार के बांकीपुर और गुजरात की मांजुलपुर सीट के लिए वोटों की काउंटिंग होगी।

3 Aug 20268:06:13 AM

Bankipur Chunav Result: बांकीपुर में वोटों की गिनती शुरू

बांकीपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग के लिए कुल 16 टेबल बनाए गए हैं। हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 21 राउंड में गिनती होगी।

3 Aug 20268:01:45 AM

Datia By Election Counting: दतिया में वोटों की गिनती शुरू

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सबसे अधिक 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

3 Aug 20267:59:33 AM

Bihar Bankipur By Election Result: बांकीपुर विधानसभा चुनाव

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। पटना स्थित एएन कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

3 Aug 20267:57:32 AM

Manjalpur By Election Result: बीजेपी कांग्रेस में टक्कर

गुजरात के मांजलपुर में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में मात्र 37.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर बीजेपी के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच टक्कर है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us