बंगाल: सिलीगुड़ी में टीएमसी कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, बांध की जमीन को कराया गया मुक्त
सिलीगुड़ी में नदी के बांध पर कब्जा कर बनाए गए तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को बुलडोजर चला। आरोप है ...और पढ़ें

सिलीगुड़ी में बांध पर कब्जा कर बनाए गए तृणमूल दफ्तर पर चला बुलडोजर
HighLights
E25 ईंधन की वर्तमान में केवल टेस्टिंग की जा रही है
पेट्रोलियम मंत्रालय तय करेगा एथेनॉल मिश्रण का भविष्य
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में नदी के बांध पर कब्जा कर बनाए गए तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को बुलडोजर चला।
आरोप है कि वार्ड नंबर 47 में पंचनई नदी के बांध पर कब्जा कर इस कार्यालय को बनाया गया था। गुरुवार सुबह से ही भारी पुलिस बल की सुरक्षा में नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि तीन जुलाई को नोटिस जारी कर स्वयं ही कार्यालय हटाने के लिए कहा गया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई है।
भाजपा का कहना है कि पांच साल पहले इस कार्यालय का निर्माण हुआ था। उस समय एसडीओ से शिकायत की गई थी और काम रोक दिया गया था। बाद में रातों-रात निर्माण किया गया। तब तृणमूल सरकार में थी। सिलीगुड़ी के मेयर ने इसका उद्घाटन किया था।
