विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget Session Live: 'कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक', कांग्रेस सांसद के 'अलग देश' वाले बयान पर बोले खरगे

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 02 Feb 2024 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2024 01:33 PM (IST)

Budget Session Live संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी इंडी गठबंधन ने भाजपा पर हमला बोला। विपक्ष ने ...और पढ़ें

Budget Session Live संसद में आज फिर मचेगा हल्ला।
Budget Session Live संसद में आज फिर मचेगा हल्ला।

एजेंसी, नई दिल्ली। Budget Session Live संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी इंडी गठबंधन ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। विपक्ष ने झारखंड में चल रहे राजनीतिक हलचल पर केंद्र को घेरने का काम किया। गा। इसको लेकर सभी पार्टियों ने रणनीति भी बना ली है।

झारखंड में नए सीएम के शपथ में हुई देरी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में नाराजगी जताई। खरगे ने कहा कि झारखंड में संविधान की धज्जियां उड़ाई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एक ही दिन में इस्तीफा देते हैं और दोबारा सीएम पद की शपथ ले लेते हैं। वहीं, झारखंड में ऐसा नहीं होता है।

ताजा अपडेट

  • झारखंड के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया है।
  • संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के अलग देश की मांग करने के बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
  • जोशी ने कहा कि मैं सोनिया गांधी से माफी और कार्रवाई की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में ये उनकी शपथ का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि मामला आचार समिति को भेजा जाए। कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर वे नहीं मानेंगे तो देश मान लेगा कि आप भी देश के 'टुकड़े-टुकड़े' करने की चाह में शामिल हैं।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक

कांग्रेस सांसद के अलग देश संबंधी बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक है। खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी 'देश को तोड़ने' की बात करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी या उसके पक्ष में खड़ी नहीं होगी।

पीएम मोदी ने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की

  • संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए पीएम ने की बैठक 
  • बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल रहे।

मुर्मु के अभिभाषण पर पेश होगा धन्यवाद प्रस्ताव 

दूसरी ओर भाजपा सांसद कविता पाटीदार आज राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगी।

वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अनुदान मांगों 2023-24 पर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति की 45 वीं रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में एक बयान देंगे।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश आज राज्यसभा में "भारत को लाभ पहुंचाने के लिए स्टार्ट-अप के पारिस्थितिकी तंत्र" पर विभाग से संबंधित वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 182वीं रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में एक बयान देने वाले हैं।