BSF Coronavirus Updates: त्रिपुरा में कोरोना से 4 नई मौतों में 2 BSF जवानों की भी हुई मौत
त्रिपुरा में कोरोना से 4 नए लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसमें 2 बीएसएफ जवान शामिल हैं। राज्य में अब कुल मौत का आंकड़ा 41 हो गया है।
अगरतला, पीटीआइ। त्रिपुरा में कोरोना से 4 नए लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसमें 2 बीएसएफ जवान शामिल हैं। राज्य में अब कुल मौत का आंकड़ा 41 हो गया है। राज्य में चार नई मौतों के साथ 147 नए मामले दर्ज किए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6,164 तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों में से तीन लोगों खोवाई जिले से थे जबकि एक शख्स पश्चिम त्रिपुरा से था।
2 जवानों साथ एक महिला की भी मौत
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि दो बीएसफ जवानों के साथ एख महिला भी कोरोना की जांग हार गई है। अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहे इलाज में एक चौथे शख्स की मौत हो गई है। राज्य में 700 बीएसएफ जवान अभी तक संक्रमित हो चुके हैं।
त्रिपुरा में अब 1,929 सक्रिय मामले हैं, जबकि 4,176 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ 18 मरीज अन्य राज्यों से आए हैं। वर्तमान में राज्य में रिकवरी की दर 67.74 फीसद है जबकि मृत्यु दर 0.66 प्रतिशत है। राज्य में परीक्षण सकारात्मकता दर 3.4 फीसद हुई है। अभी तक कुल 1,99, 940 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।
बता दें कि महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 90 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बाद दूसरे नंबर तमिलनाडु सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 2 लाख 85 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मौत का आंकड़ा 4,690 तक पहुंच गया है।
तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है। यहां पर 1 हजार 842 लोगों की मौत के साथ संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। इसके बाद चौथे नंबर कर्नाटक है। कर्नाटक के बाद देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 42 हजार के पार पहुंच गया है वहीं 4,082 मौत का आंकड़ा पहुंच गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बेस्ट बंगाल और तेलंगाना सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।