BSE Odisha/Orissa Result: घोषित हो गया है ओडिशा बोर्ड की दसवीं का रिजल्ट
BSE Odisha/Orissa Result Board हाई स्कूल एग्जाम का रिजल्ट घोषित। परिणाम देखने के लिए http://odisha10.jagranjosh.com पर क्लिक करें।
कटक। ओडिशा के हाई स्कूल एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें भाग लेने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाईन भी देख सकते हैं। यह रिजल्ट देखने के लिए http://odisha10.jagranjosh.com पर क्लिक करें। इसके अलावा इस रिजल्ट से सम्बंधित सभी अपडेट जागरण जोश की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in के अलावा orissaresults.nic.in पर भी उपलब्ध है। बोर्ड के मुताबिक सबसे पहले रिजल्ट ऑनलाइन ही देखा जा सकेगा।
इसकी घोषणा करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री देबी प्रसाद ने बताया कि इस बार यह रिजल्ट अपने तय समय पर घोषित किया जाएगा। उनका कहना था कि रिजल्ट घोषित करने को लेकर तिथियों में जो बदलाव की बातें सामने आ रही थीं वह केवल कोरी अफवाहें थ्ाींं। लिहाजा रिजल्ट घोषित करने की सूचना के साथ ही अब इन अफवाहों पर भी विराम लग गया है।
गौरतलब है कि ओडिशा में हाई स्कूल परीक्षाएं 22 फरवरी को शुरू होकर 4 मार्च को खत्म हुई थीं। इसमें करीब 6, 01,348 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इसके लिए राज्यभर में 2882 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के बाद कॉपी की जांच के लिए करीब राज्य भर के 16000 शिक्षकों ने सहयोग किया। इसके अलावा इस बार 67 ई-स्कूलों पर भी इनकी जांच की गई थी। इाई स्कूल एग्जाम की कापियाें की जांच का काम 24 मार्च को खत्म कर दिया गया था।
वर्ष 2014 में करीब 5,49,374 छात्रों ने परीक्षा दी थी। वर्ष 2015 में करीब 82.56% विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की थी।इस बार बोर्ड ने रिजल्ट के दौरान बेहद सावधानी भी बरती और गलतियों से बचने के लिए एक नए सिस्टम को भी इस्तेमाल में लाया गया। इसमें बोर्ड ने प्राइवेट फर्म की भी मदद ली।