Breaking News in Hindi Today: प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई को भेजा समन
Breaking News in Hindi Today Live: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश को समन जारी किया है। केंद्र सरकार ने 1988 बैच के मणिपुर कैडर के IPS अधिकारी अनीश दयाल सिंह को SSB के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। देश के छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश को यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में उनके वित्तीय योगदान से संबंधित जांच के सिलसिले में नया समन जारी किया है। इन दोनों को 7 अक्टूबर को ED के सामने पेश होने को कहा गया है।
केंद्र सरकार ने 1988 बैच के मणिपुर कैडर के IPS अधिकारी अनीश दयाल सिंह को SSB के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। अनीश दयाल सिंह को दो दिन पहले ही ITBP के महानिदेशक का प्रभार दिया गया था। देश के छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भारतीय वायुसेना को आज पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर मिला। इसे पाकिस्तान सीमा के पास तैनात किया जाएगा।
ईडी ने धोखाधड़ी के एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत व्यवसायी धनराज कोचर और उनके परिवार के सदस्यों की 49.60 करोड़ रुपये की संपत्ति जप्त कर ली है।
गुजरात के भुज में हरामी नाला के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नाव जब्त की है।
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय बड़ी पीठ ने जस्टिस अतहर मिनाल्लाह की अगुवाई में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख और पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ अदालत की अवमानना मामले को रद्द करने का फैसला किया।
सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने नव नियुक्त देश के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस का जेड श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच प्रदान किया।
हैदराबाद में ग्रेनेड के साथ पकड़े गए 3 आतंकियों को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि सरकार की खुफिया एजेंसियों ने हैदराबाद में विभिन्न आतंकवादी माड्यूल की पहचान की और राज्य पुलिस की मदद से उन्हें नाकाम कर दिया। हमारी सरकार आतंकवाद के मामलों में जीरो टालरेंस के साथ काम कर रही है।
दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 412 मामले सामने आए हैं। वहीं, सितंबर में कुल 693 मामले दर्ज हुए थे। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष दिल्ली में अब तक 937 मामले पाए गए हैं, हालांकि डेंगू से अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर एयरपोर्ट पहुंची। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, वह 6 अक्टूबर को मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी एम्स (AIIMS) बिलासपुर सहित 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह कुल्लू में दशहरा समारोह में भी शामिल होंगे।
स्वीडन के स्वंते पाबो को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें मानव विकास पर उनकी खोजों के लिए इससे नवाजा गया है।
_v.jpg)
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश को यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में उनके वित्तीय योगदान से संबंधित जांच के सिलसिले में नया समन जारी किया है। इन दोनों को 7 अक्टूबर को ED के सामने पेश होने को कहा गया है।

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के उदय राज हिंदू इंटर कालेज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत EWS आवासीय परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा इसके तहत 9 आवासीय परियोजना का शिलान्यास किया है, जिसमें 7,776 मकान बनेंगे जो सितंबर 2024 तक पूरे होंगे।
CBI ने मुंबई स्थित ओनली मच लाउडर के पूर्व CEO और आम आदमी पार्टी से जुड़े विजय नायर को उनकी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से संबंधित अनियमितताओं में उनकी कथित भूमिका के लिए उन्हें पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। CBI ने विजय नायर की 4 दिन की और हिरासत अवधि की मांग की।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एम्स (AIIMS) बिलासपुर का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर को इसका उद्घाटन और एक रैली को संबोधित करेंगे, जिस संबंध में इन नेताओं ने व्यवस्था का निरीक्षण किया।
मेदांता अस्पताल ने यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा कि वह वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक विशेष टीम द्वारा किया जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचंड में उड़ान भरने के बाद कहा, मेरी उड़ान बहुत ही आरामदायक थी। ये कारगिल से लेकर कन्याकुमारी तक कही भी उड़ान भर सकता है। ये दिन-रात और बारिश में भी उड़ान भरने की क्षमता रखता है।
केंद्र सरकार ने 1988 बैच के मणिपुर कैडर के IPS अधिकारी अनीस दयाल सिंह को SSB के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया। अनीस दयाल सिंह को दो दिन पहले ही ITBP के महानिदेशक का प्रभार दिया गया था।
तेहरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने पर डिप्टी चीफ फायर अधिकारी संजय तोमर ने कहा कि हमें 9 बजकर 25 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम पर इरानी एयरवेज की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद SOP के तहत सहायक मंडल अधिकारी को वहां भेजा गया। जहां 10:05 पर एयरपोर्ट से आल क्लियर की सूचना मिली, जिसके बाद हम वापस आ गए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर एयरबेस पर स्वदेशी निर्मित लाइट काम्बैट हेलीकाप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर 5 से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्री पहली बार न्यूजीलैंड और दूसरी बार आस्ट्रेलिया जाएंगे। इससे पहले वह फरवरी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने मेलबर्न गए थे।
तमिलनाडु के त्रिची कोताई वसल इलाके में कल एक हीलियम टैंक फट गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
#WATCH | Tamil Nadu: A helium tank exploded in a market in Trichys Kotai Vasal area yesterday; One dead & several injured. Case registered. pic.twitter.com/wUHvlaM5GQ
— ANI (@ANI) October 3, 2022

भारतीय वायु सेना ने समाचार एजेंसी एएनआइ को पुष्टि की है कि चीन जाने वाली महान एयर फ्लाइट अब भारतीय हवाइ क्षेत्र से बाहर है। इस विमान को बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद विमान के पायलट ने दिल्ली में आपात लैंडिंग की इजाजत मांगी थी।
भारतीय चुनाव आयोग ने बताया कि देश के छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसके नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के सात सीटों पर उपचुनाव होने है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में जब भी दुनिया में सेना की ताकत सहित सुपर पावर की बात होगी तो भारत सबसे पहले गिना जाएगा।
LCH इंडक्शन सेरेमनी शुरू होने से पहले और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने से पहले जोधपुर वायु सेना एयरबेस के ऊपर एक सुखोई जेट देखा गया।
#WATCH | A lone Sukhoi jet was seen over Jodhpur IAF airbase before LCH induction ceremony began & ahead of the arrival of Defence Minister Rajnath Singh. Earlier today, Sukhoi jets were scrambled to address an aerial emergency with an Iranian passenger jet. pic.twitter.com/DBzqrorinW
— ANI (@ANI) October 3, 2022
दिल्ली के शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में UAPA के तहत पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की उपस्थिति में जोधपुर में भारतीय वायु सेना में पहले स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर (LCH) शामिल किए गए।
#WATCH | The first indigenously developed Light Combat Helicopters (LCH) inducted into Indian Air Force at Jodhpur, in the presence of Defence minister Rajnath Singh and IAF chief Air Chief Marshal VR Chaudhari pic.twitter.com/sh3fqkTprg
— ANI (@ANI) October 3, 2022
ATC सूत्रों ने बताया कि इरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू के जाते हुए महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे के ATC से संपर्क किया और दिल्ली में तत्काल लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। लेकिन दिल्ली ATC ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया। इसके बाद, विमान के पायलट ने मना कर भारतीय हवाइ क्षेत्र छोड़ दिया।
भारतीय हवाई क्षेत्र में ईरानी यात्री जेट पर बम की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, जेट अब चीन की ओर बढ़ रहा है। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं।
भारतीय वायु सेना में पहले स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) के प्रेरण समारोह में एक सर्व-धर्म प्रार्थना की जा रही है। आज वायु सेना को पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर मिलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसे एयरफोर्स के बेड़े में शामिल करेंगे।
मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को 4.53 करोड़ रुपये मूल्य का 9115 ग्राम सोना जब्त किया और छह मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कस्टम विभाग ने बताया कि सोना को विशेष रूप से डिजाइन की गई जैकेट, मिक्सर ट्रांसफार्मर वाइंडिंग, ट्राली व्हील्स और जूते में छिपाया गया था।
कोलकाता में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पंडाल में मां दुर्गा द्वारा राक्षस को मारने के बदले महात्मा गांधी जैसी मूर्ति बनाई गई थी। हालांकि मूर्ति को फिर से बदल दिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अहमदाबाद के साबरमती गांधी आश्रम में चरखा काटा। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
#WATCH | President Droupadi Murmu spins the Charkha at Sabarmati Gandhi Ashram in Ahmedabad pic.twitter.com/ZJIuWCWlGv
— ANI (@ANI) October 3, 2022
गुरुग्राम में बिल्डिंग ढहने की घटना पर डीसी निशांत यादव ने कहा कि कुल चार लोग मलबे में फंसे थे। इसमें से दो को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे में से एक शव भी बरामद किया गया है। एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अहमदाबाद के गांधी आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। राष्ट्रपति आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मस्जिद ए आजम और सेंट फिलोमेना चर्च का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने मैसूर में सुत्तूर मठ में श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की।
_v.jpg)
जम्मू-कश्मीर के खोर गली के मोंगरी से उधमपुर की ओर जा रही एक यात्री बस उधमपुर के मानसर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक यात्री की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

राहुल गांधी ने मैसूर में सुत्तूर मठ का दौरा किया। उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के मैसूर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज एक इलाके में इमारत गिरने के बाद एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं गई हैं। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, मलबे में दो 2 मजदूरों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के शीतला माता मंदिर में पूजा की।

गुरुग्राम में इमारत ढहने की घटना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) दीपक सहारण ने कहा कि वह एक पुरानी इमारत थी, जिसे 26 सितंबर से गिराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि तीन मंजिला बिल्डिंग में से दो मंजिल को पहले ही गिरा लिया गया था। बाकी हिस्से गिरने से तीन मजदूर फंस गए, जिसमें से एक को निकाल लिया गया है।

हरियाणा के गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज एक में इमारत के नीचे 2-3 मजदूर फंस गए हैं। जानकारी अनुसार, इस बिल्डिंग को गिराया जा रहा था, जो ढह गया। अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि रेस्क्यू आपरेशन जारी है और एक मजदूर को बचा लिया गया है।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सीएम एकनाथ शिंदे को मिली धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसने कल मुख्यमंत्री को धमकी दी थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और हम उसपर फोकस कर रहे हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,011 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल मामलों की संख्या 4,45,97,498 पहुंच गई। वर्तमान समय में पूरे देश में 36,126 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से अब तक 5,28,701 लोगों की मौत हो चुकी है।
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि दो अक्टूबर को एक 11 साल का बच्चा दोपहर 12:30 बजे से लापता था। इसके बाद उसके पिता को फिरौती का फोन आया, जिसमें 30 लाख रुपये मांगे गए। पुलिस टीम ने जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ लिया गया। साथ ही बच्चा को सकुशल उसके माता-पिता के पास लाया गया। उन्होंने कहा कि टीम ने अच्छा काम किया है, जिस कारण से सभी को 25-25 हजार रुपये से सम्मानित किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश 6 से 7 अक्टूबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले 8वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
दिल्ली के बाहरी जिले के साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के भरतपुर से यौन एक्सटार्शन धोखाधड़ी में शामिल 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर पीड़ितों के फेक अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलता था।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के मैसूर से अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का केरल चरण 29 सितंबर को पूरा हुआ था। 150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी
