Breaking News in Hindi Today: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मेरे नामांकन का किया समर्थन
Breaking News in Hindi Today: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मेरे नामांकन का समर्थन किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अगर आप दुनिया में शांति स्थापित करना चाहते हैं तो पहले आपको मजबूत होना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नई दिल्ली, एजेंसी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मेरे नामांकन का समर्थन किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'आज गांधी जयंती है। मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर है, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डीके शिवकुमार शामिल हैं। कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब खत्म हो गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अहमदाबाद में कहा कि अगर आप दुनिया में शांति स्थापित करना चाहते हैं तो पहले आपको मजबूत होना पड़ेगा और उसमें राष्ट्रवाद एकता की भावना को मजूबत करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए राष्ट्रवाद बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंति पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलवामा में आतंकियों के साथ गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी शहीद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
अध्यक्ष पद के चुनाव पर शशि थरूर बोले
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि हम दुश्मन नहीं हैं और यह युद्ध नहीं है। यह हमारी पार्टी के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि खड़गे की गिनती कांग्रेस के शीर्ष 3 नेताओं में होती है। शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता बदलाव नहीं ला सकते और मौजूदा व्यवस्था को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीद के मुताबिक बदलाव लाऊंगा।
जेपी नड्डा बैठक में हुए शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में पार्टी की बैठक में शामिल हुए।
जी23 नेताओं के समर्थन पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अब कोई जी23 कैंप नहीं है। उन्होंने कहा, जी23 के सभी नेता एकजुट रहने और भाजपा-आरएसएस के खिलाफ लड़ने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं और यही कारण है कि वे मेरा समर्थन कर रहे हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवारी पर बोले
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मेरे नामांकन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, पार्टी के कई नेताओं ने मुझसे कहा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हीं के प्रोत्साहन से मैं आज चुनाव लड़ रहा हूं।
भारतीय विदेश सचिव ने मालदीव के राष्ट्रपति से की मुलाकात
भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और मालदीव के संबंधों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रही विकास परियोजनाओं पर बातचीत की गई।
उत्तराखंड के सीएम ने मुजफ्फरनगर का किया दौरा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शहीद स्थल रामपुर तिराहा का दौरा किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा, प्रदेश का नागरिक रामपुर तिराहा गोली कांड के दर्द को आज भी महसूस करता है। इसमें अपना बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को हम नमन करते हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर हेरोइन के साथ विदेशी यात्री गिरफ्तार
सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम डिपार्टमेंट ने 5 किलो हेरोइन के साथ एक विदेशी यात्री को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि हेरोइन की कीमत 34 करोड़ रुपये है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी को किया नमन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया महात्मा गांधी की जयंती पर उनको नमन कर रही है और साथ ही हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है जिन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था।
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा 6जी में वैश्विक बढ़त लेने की पीएम नरेन्द्र मोदी की इच्छा के रूप में भारत 6जी में अग्रणी होगा। बता दें कि पीएम मोदी ने कल देश में 5जी सेवा की शुरुआत की।
बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता शिंदे गुट में हुए शामिल
मुंबई के वर्ली इलाके से बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता सीएम एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पर शिंदे गुट में शामिल हुए।
बिहार के राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह बोले
बिहार के राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि किसी को किसानों और उनके साथ हो रहे अन्याय के लिए खड़े होने की जरूरत है। कृषि मंत्री ने इसे उठाया था। कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम ने राज्य के किसानों को तबाह कर दिया है।
बिहार के कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह राष्ट्रीय जनता दल के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह पुत्र हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक विवादित बयान दिया था।
डीके शिवकुमार ने बसवराज बोम्मई के बयान पर दिया जवाब
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने बसवराज बोम्मई के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, हां, मैं जमानत पर हूं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी जमानत पर हैं। उनके (भाजपा) दर्जनों नेता हैं जो जमानत पर हैं। येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं? बोम्मई ने मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए। वह मुझे परप्पन अग्रहारा (सेंट्रल जेल) भेज दें, मैं थोड़ा आराम करूंगा
ऊना में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऊना में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर कहा कि बीजेपी अपना रंग नहीं बदलती, लेकिन दूसरी पार्टियां हमेशा करती हैं। हम अपने एजेंडे और सिद्धांतों पर कायम हैं। सभी पार्टियां सिमट गई हैं और कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी में सिमट कर रह गई है।
राजस्थान के CM अशोक गहलोत बोले
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा कि जो सरकार है और उनके साथ में जो संगठन है उन सब के विचार संविधान की मूलभावना के आधार पर नहीं है। इनको क्या नैतिक अधिकार है शासन करने का? आज हर गली में तनाव है, इसलिए हम प्रधानमंत्री से कहते हैं कि वे उद्बोधन दें और कहें कि वे देश में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हिमंत बिस्वा सरमा ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
कश्मीर के ADGP ने कहा कि शोपियां मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठन से जुड़े नौपोरा बसकुचन शोपियां के नसीर अहमद भट के रूप में हुई है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारूद सहित एके राइफल बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि वह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था और हाल ही में एक मुठभेड़ से भाग निकला था।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी जयंती के अवसर पर कर्नाटक के बदनवालु में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज गांधी जयंती है। मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर है, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डीके शिवकुमार शामिल हैं। कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब खत्म हो गया है।
पीएम मोदी ने तुलसी तांती के निधन पर शोक किया व्यक्त
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिजनेस लीडर तुलसी तांती के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा तुलसी तांती एक अग्रणी व्यापारिक नेता थे। जिन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान दिया और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमारे देश के प्रयासों को मजबूत किया। उनके असमय निधन से आहत हूं। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।
प्रमोद सावंत ने महात्मा गांधी को किया याद
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर एक समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवद गीता, कुरान और बाइबिल से हमें समानता का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि स्वयंपूर्णा गोवा की पहल भी महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज्य की अवधारणा से प्रेरित है।
मुख्यमंत्री केसीआर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने गांधी जयंती के अवसर पर हैदराबाद के गांधी अस्पताल में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
सीएम ने धर्मशाला में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य को कई सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आज धर्मशाला में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
असम में 72 घंटे में बाद मिला अंचल अधिकारी का शव
असम में धुबरी में नाव पलटने की घटना के 72 घंटे बाद लापता अंचल अधिकारी संजू दास का शव आज बरामद कर लिया गया। बता दें कि 29 सितंबर को भाशनिर में एक पुल की चौकी से टकराने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी में 29 यात्रियों को ले जा रही नाव पलट गई थी।
गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी
कश्मीर में गुलमर्ग के अफरवत पहाड़ों में मौसम की पहली हल्की बर्फबारी हुई।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में व्यक्ति की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में कल रात एक 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि कल रात एक समुदाय के 3 लोगों ने उस व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन संदिग्धों की पहचान हुई है।
पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य लोगों ने संसद में महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | PM Narendra Modi, Defence Minister Rajnath Singh, Lok Sabha speaker Om Birla, Congress interim president Sonia Gandhi among others to pay tributes to Mahatma Gandhi & Former PM Lal Bahadur Shastri on the occasion of their birth anniversary at the Parliament pic.twitter.com/OuexGi5gFh
— ANI (@ANI) October 2, 2022
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुंबई में इंडिगो विमान धमकी मामले में पुलिस ने की जांच
पुलिस ने कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर कल इंडिगो के एक विमान में बम विस्फोट की धमकी भरा इमेल मिला था। उन्होंने कहा कि विमान के निरीक्षण के दौरान, कुछ भी नहीं मिला। आगे की जांच जारी है।
कर्नाटक के कोप्पल में नदी पार करते समय चार महिलाएं पानी में बही
कर्नाटक के कोप्पल में येलबुर्गा तालुक के संकरनूर गांव में शनिवार को नदी पार करते समय चार महिलाएं पानी में बह गई। इनमें से 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो अन्य महिलाओं की खोज जारी है। 2 के लिए खोजें।
दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में कल रात एक समुदाय के 3 लोगों ने एक 25 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान मनीष के रूप में हुई। मामले में कथित संलिप्तता के लिए तीन संदिग्धों की पहचान की गई है।
आरिफ मोहम्मद खान ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रवाद और इसके महत्व पर कहा कि हमारा पड़ोसी (पाकिस्तान) कश्मीर में आतंकियों को भेजता है, इसे बंटवारा का अधूरा एजेंडा बताता है। उन्होंने कहा कि हमें इसके खिलाफ लड़ने के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है।
#WATCH | Suppose we forget & move on from whats happened, construct ourselves. But our neighbor sends terrorists to Kashmir, calls it unfinished agenda of partition. We need to prepare ourselves to fight against it: Kerala Governor Arif Mohd Khan on Nationalism & its importance pic.twitter.com/zmAqpJtLzA
— ANI (@ANI) October 2, 2022
उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा के नेताओं को रात्रिभोज पर बुलाया
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ 3 अक्टूबर को राज्यसभा के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- शांति स्थापित करने से पहले खुद होना पड़ेगा मजबूत
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अहमदाबाद में कहा कि अगर आप दुनिया में शांति स्थापित करना चाहते हैं तो पहले आपको मजबूत होना पड़ेगा और उसमें राष्ट्रवाद एकता की भावना को मजूबत करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए राष्ट्रवाद बहुत महत्वपूर्ण हैं।
नेपाल के मानसलू बेस कैंप में हिमस्खलन
नेपाल के मानसलू बेस कैंप में भीषण हिमस्खलन हुआ है। इससे पहले, पिछले सप्ताह हुए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई थी।
#WATCH | A fresh avalanche has hit the Manaslu Base Camp today. It has come a week after the last one, which had left two persons dead.#Nepal
— ANI (@ANI) October 2, 2022
(Video source: Tashi Lakpa Sherpa) pic.twitter.com/XLTbDVFq2G
कर्नाटक में दलित लड़के को पीटने पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में एक 14 वर्षीय दलित लड़के को चोर समझकर पीटने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दलित लड़के पर चोरी के शक के बाद कथित तौर पर उसे बांधने और उसकी पिटाई करने के आरोप में 10 लोगों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़के का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तंजानिया की उच्चायुक्त ने वडोदरा नवरात्रि महोत्सव को बताया खास
वडोदरा में नवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए तंजानिया की उच्चायुक्त अनीसा के मबेगा ने कहा कि भारत और तंजानिया के बीच एक विशेष संबंध है। तंजानिया में रहने वाले अधिकांश भारतीय गुजरात से आते हैं। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए एक विशेष क्षण है।
#WATCH | Vadodara, Gujarat: "India & Tanzania have a special connection as most Indians living in Tanzania come from Gujarat, so this is a special moment for me," says Tanzanian High Commissioner in India, Anisa K. Mbega pic.twitter.com/c4GgtnlHuJ
— ANI (@ANI) October 2, 2022
शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के शोपियां के बसकुचन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा आतंकियों को जवाब दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि विस्तृत जानकारी अभी प्रतिक्षारत है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने महात्मा गांधी को किया याद
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाकर आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।
सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गांधी जयंती पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कई अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पर्यटकों के लिए खुला काजीरंगा टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व आज से 2022-23 सीजन के लिए पर्यटकों के लिए खुल गय। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण, पार्क आंशिक रूप से केवल जीप सफारी के लिए दो श्रेणियों- काजीरंगा रेंज, कोहोरा और पश्चिमी रेंज, बागोरी में खुला है।
अफगानिस्तानी राजदूत ने गुजरात के लोगों को दिया धन्यवाद
भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंडजे वडोदरा में नवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमें इतना प्यार और सम्मान देने के लिए मैं अफगानिस्तान के लोगों की तरफ से सभी गुजरातियों को धन्यवाद देता हूं।
रूसी राजदूत नवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल
रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव गुजरात के वडोदरा में नवरात्रि उत्सव में शामिल हुए। रूसी राजदूत ने उत्सव की की तारीफ की। उन्होंने कहा, बहुत शानदार महोत्सव है।
#WATCH | Russian Ambassador Denis Alipov attends the Navratri festivities in Gujarats Vadodara, calls himself "Russie Rajdoot" says, "Bohot shaandar mahotsav hai" pic.twitter.com/6KZ0joOiBM
— ANI (@ANI) October 2, 2022
नवरात्रि समारोह में शामिल हुए भारत में फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त
भारत में फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त कमलेश प्रकाश वडोदरा नवरात्रि समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, गरबा देखकर पता चलता है कि गुजरात में लोग खुश क्यों हैं। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आयोजन कहीं और नहीं होता। जितने यहां लोग इकट्ठे हुए हैं उतने शायद हमारे देश की जनसंख्या है। (प्रधानमंत्री) मोदी का जादू है जो लोगों को चुंबक की तरह जोड़कर रखता है।
#WATCH | Gujarat: High Commissioner of the Republic of Fiji to India, Kamlesh Prakash on the Vadodara Navratri celebration says, "Garba shows why people in Gujarat are happy, Modi magic is of course there to galvanize people like a magnet" pic.twitter.com/HHNJOBNzWx
— ANI (@ANI) October 2, 2022
एस जयशंकर नवरात्रि समारोह में हुए शामिल
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुजरात के वडोदरा में नवरात्रि समारोह के दौरान आरती की। उन्होंने प्रसिद्ध गरबा में भी हिस्सा लिया। इससे पहले कल एस जयशंकर ने यहां विभिन्न देशों के राजदूतों से मुलाकात की थी।
#WATCH | EAM Dr. S Jaishankar performs aarti, takes part in Navratri festivities in Gujarats Vadodara pic.twitter.com/Xl7R4jbO3X
— ANI (@ANI) October 2, 2022
उधमपुर बस धमाका मामले में गिरफ्तारी
उधमपुर में कुछ दिनों पहले हुए बस धमाकों के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में हुए दोहरे बस विस्फोटों के सिलसिले में उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
चीन की सैन्य गतिविधियों पर अमेरिका चिंतित
अमेरिकी रक्षा सचिव लायड जे. आस्टिन तृतीय ने कहा कि हम ताइवान जलडमरूमध्य और इंडो-पैसिफिक में चीन की आक्रामक, तेज और अस्थिर सैन्य गतिविधियों से बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि हम (अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया) एक स्वतंत्र हिंद-प्रशांत बनाए रखने पर केंद्रित है।
देश में कोरोना के 3,375 नए मामले दर्ज
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 37,444 हो गई। कोरोना वायरस से अब तक 5,28,673 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.08 प्रतिशत है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी जयंति पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | President Droupadi Murmu pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on #GandhiJayanti pic.twitter.com/SNA5mtGidA
— ANI (@ANI) October 2, 2022
पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजयघाट पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री को उनकी सादगी और निर्णय के लिए पूरे भारत में सराहा जाता है। इसके साथ ही कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi pays tribute to former PM Lal Bahadur Shastri on his birth anniversary
— ANI (@ANI) October 2, 2022
(source: DD) pic.twitter.com/FTwww9foal
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंति पर महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह गांधी जयंती और भी खास है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंन कहा, हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें। मैं आप सभी से गांधी जी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।