बोइंग करेगी 4 हजार कर्मचारियों की छंटनी
प्रमुख विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने 2016 के मध्य तक कंपनी में 4000 नौकरियों की कटौती की घोषणा की। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी में लागत को नियंत्रित करने के लिए एेसा किया जा रहा है।
नई दिल्ली। प्रमुख विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने 2016 के मध्य तक कंपनी में 4000 नौकरियों की कटौती की घोषणा की। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी में लागत को नियंत्रित करने के लिए एेसा किया जा रहा है।
प्रवक्ता डग एल्डर ने कहा कि स्वैच्छिक छंटनी के माध्यम से कंपनी के 1600 पद कम हो जाएगा, जबकि बाकी बाकी पदों को रक्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि छंटनी रोजगार कम करने के लिए नही बल्कि लागत मूल्य को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है। छंटनी में सबसे ज्यादा अधिकारियों और प्रबंधकों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि छंटनी स्वैच्छिक अाधार पर किया जा रहा है।
कंपनी इससे पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों , पेशेवर इंजिनियरों अौर तकनीकी कर्मचारियों को वीअारएस की पेशकश की थी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रे कोनर फरवरी में नौकरियों में कटौती के लिए अावश्यक चेतावनी दी थी।