बचाव दल ने माउंट एवरेस्ट से तीन भारतीय पर्वतारोहियों के शव बरामद किये
10 विशेषज्ञों की एक टीम ने दुनिया के सबसे उंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट से तीन भारतीय पर्वतारोहियों के शव बरामद किये।
काठमांडु (एएनआई)। बचाव दल की एक टीम ने माउंट एवरेस्ट के 'डेथ जोन' से एक भारतीय पर्वतारोही के शव को बरामद किया है। इसके अलावा टीम ने दो और मृत शरीर को बरामद किया है, जो पिछले साल पर्वतारोहन के समय में मारे गए थे। इन्हें काठमांडु ले आया गया है।
27 वर्षीय रवि कुमार, जो इस साल दुनिया के सबसे उंचे पर्वत शिखर पर चढ़ने का रिकॉर्ड बना चुके थे उन्हें मृत पाया गया। उनका मृत शरीर इस सबसे ऊंचे पर्वत शिखर के करीब 200 मीटर की गहराई में पड़ा हुआ पाया गया था। बताया जाता है कि, रवि कुमार अपने गाइड के साथ समिट में पिछले शनिवार को 1:28 pm पर पहुंचे थे। 20 मई को एवरेस्ट पर कम उर्जा और ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण 8,400 मीटर की तरफ स्थित तथाकथित बालकनी से वे गायब हो गये थे, और उनकी मौत हो गई थी।
काठमांडु पोस्ट के हवाले से 'सेवन समिट ट्रेक्स' के निर्देशक मिंगमा शेरपा ने बताया कि रविवार को उनके शरीर को भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया। दल ने उनके अलावा दो अन्य भारतीय पर्वतारोही के शरीर को बरामद किया है जिनके नाम गौतम घोष और परेश नाथ हैं, जिनकी मौत 2016 में हो गई थी। 10 विशेषज्ञों की एक टीम ने ये खोज की।
यह भी पढ़ें : विश्व के सबसे ऊंचे शिखर पर पहली बार पंजाबियों ने लहराया था तिरंगा