Move to Jagran APP

ऐसे गढ़ रही है भाजपा पूर्ण बहुमत का गणित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में भाजपा की पूर्ण बहुमतवाली सरकार बनाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा इसके लिए एक विशेष रणनीति बनाकर चल रही है। हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिन 24 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें 144 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 132 पर भाजपा को बढ़त मिली थी।

By Sudhir JhaEdited By: Published: Sun, 05 Oct 2014 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 05 Oct 2014 08:06 PM (IST)
ऐसे गढ़ रही है भाजपा पूर्ण बहुमत का गणित

मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में भाजपा की पूर्ण बहुमतवाली सरकार बनाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा इसके लिए एक विशेष रणनीति बनाकर चल रही है।

loksabha election banner

हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिन 24 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें 144 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 132 पर भाजपा को बढ़त मिली थी। इन सीटों में से भाजपा 76 एवं शिवसेना 68 सीटों पर चुनाव लड़ती आई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने कोटे की 72 और शिवसेना के कोटे वाली 60 सीटों पर बढ़त हासिल की।

शिवसेना ने जिन 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा उनके अंतर्गत 120 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 84 सीटों पर शिवसेना एवं 36 पर भाजपा चुनाव लड़ती आई है। शिवसेना को अपने कोटे वाली 69 और भाजपा के कोटे वाली 32 सीटों पर बढ़त मिली थी।

शिवसेना-भाजपा का गठबंधन समाप्त होने के बाद भाजपा दो बातों पर विशेष ध्यान दे रही है। पहला, 2009 के विधानसभा चुनाव में जीती गई 45 एवं दूसरे स्थान वाली 44 सीटों पर जीत हासिल करना। 2009 के दूसरे स्थान वाली इन सीटों में विदर्भ की 14, मराठवाड़ा की आठ, उत्तर महाराष्ट्र की सात एवं मुंबई की छह सीटें शामिल हैं। इन चारों क्षेत्रों से भाजपा को इस बार काफी उम्मीदें हैं। दूसरा, हाल के लोकसभा चुनाव में स्वयं एवं शिवसेना द्वारा बढ़त पानेवाली सीटों पर अपने एवं अपने साथी दलों को जीत दिलाना। इन सीटों पर सफल होने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकतर सभाएं इन्हीं क्षेत्रों में आयोजित की जा रही हैं। ताकि शिवसेना अथवा किसी अन्य दल का सहयोग लिए बिना अपने साथी छोटे दलों के साथ सत्ता के लिए जरूरी 145 सीटों के आंकड़े तक पहुंच सके।

पढ़ें: मोदी के सभास्थल पर शिव सैनिकों की गांधीगीरी

पढ़ें: शिवसेना के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा: मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.