विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्रिपुरा में कांग्रेस से चुनावी गठबंधन चाहती है भाजपा

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Sun, 15 Nov 2015 06:33 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2015 06:37 AM (IST)

भाजपा ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी धुर विरोधी कांग्रेस के साथ त्रिपुरा में हाथ मिलाने की इच्छा जताई है। उसने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अगरतला [एजेंसी]। भाजपा ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी धुर विरोधी कांग्रेस के साथ त्रिपुरा में हाथ मिलाने की इच्छा जताई है। उसने नगर निगम चुनावों में माकपा नेतृृत्व वाले वाम मोर्चा को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस के समक्ष चुनावी गठबंधन करने का प्रस्ताव दिया है।

त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष सुधींद्र दासगुप्ता ने कहा कि अगर अगले महीने की नौ तारीख को होने वाले चुनाव में कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं खड़े करती है तो विपक्ष के वोट बिखरेंगे नहीं और हम वाम दलों को हरा पाने में सक्षम होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस या तो हमारे साथ गठबंधन कर सकती है या हमारे प्रत्याशियों का समर्थन कर सकती है। नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव, ग्राम पंचायत चुनाव और जिला पार्षदों के चुनाव में यह साबित हुआ है कि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। पार्टी कांग्रेस के आधार वोट पर अपनी पकड़ बना रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के वोट भाजपा, कांग्रेस और दूसरे गैर वाम दलों के बीच बंटने से वाम दल चुनाव जीत जाते हैं।