विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आतंकियों के समर्थकों के हाथ सराहना में कांपते हैं', पायलट स्मित मच्छर मामले में राहुल की चुप्पी पर भाजपा ने घेरा

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM (IST)

भाजपा ने राहुल गांधी पर फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छर मामले में चुप्पी साधने को लेकर हमला बोला। पार्टी ने कहा ...और पढ़ें

पायलट स्मित मच्छर मामले में राहुल गांधी की चुप्पी पर भाजपा का तीखा हमला (फाइल फोटो)

पायलट स्मित मच्छर मामले में राहुल गांधी की चुप्पी पर भाजपा का तीखा हमला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा ने राहुल गांधी की पायलट स्मित मच्छर मामले पर चुप्पी घेरी।

  2. कहा, आतंकवादियों के समर्थकों के हाथ सराहना में कांपते हैं।

  3. मणिशंकर अय्यर पर पाकिस्तान के साथ वार्ता के समर्थन पर हमला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के मामले में उनकी कथित चुप्पी को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आतंकी याकूब मेमन का समर्थन करने वालों से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे सार्वजनिक रूप से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करें।

पार्टी ने 2008 की बाटला हाउस मुठभेड़ का उल्लेख कर कांग्रेस के आतंकवाद के खिलाफ रुख पर सवाल उठाए। बता दें कि बीते बुधवार को पायलट स्मित पर विमान के सह-पायलट हमाम अल-हमामी ने क्रैश एक्स से हमला किया था ताकि विमान को हाईजेक कर आतंकी वारदात को अंजाम दे सके।

यहां एक पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी शायद पायलट स्मित की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते। वे शायद उनके साथ खड़े होना नहीं चाहते। उन्होंने अभी तक उनके समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर कुछ नहीं लिखा।

असल में जो लोग याकूब मेमन के लिए खड़े होते हैं, जो बाटला हाउस में मारे गए आतंकियों के लिए आंसू बहाते हैं, वे भारत के भले के लिए कैसे ट्वीट कर सकते हैं? पात्रा ने आगे कहा- मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन मैं सोच रहा हूं कि जो लोग आतंकियों के साथ खड़े होते हैं, शायद उनके हाथ आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के साथ खड़े होने पर कांपते हैं।

स्मित की प्रशंसा करते हुए पात्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लगभग 180 लोगों की जान बचाने का साहसिक फैसला लिया जोकि भारत की मूल भावना को दर्शाता है। उनके कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है और भारत को उन पर गर्व है।

मणिशंकर फिर से पाक जाने के इच्छुक, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भड़काने की कोशिश

भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पर पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता का समर्थन करने के लिए भी हमला बोला। आरोप लगाते कि वह पड़ोसी देश में फिर से जाने की इच्छा रखते हैं ताकि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भड़काए जा सकें। पात्रा ने कहा कि यह वही अय्यर हैं जो पाकिस्तान गए थे और कहा था कि अब हमें मोदी सरकार को गिराना है और मोदी जी को हटाना है।

रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की इस बात के लिए आलोचना की थी कि वह पाकिस्तान के साथ वार्ता करने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा था कि सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत है लेकिन मुद्दों को सुलझाने की इच्छाशक्ति नहीं है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)