Move to Jagran APP

गुजरात चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग पर संदेह करने के लिए कांग्रेस को लताड़ा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बयान से पता चलता है कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत की संभावनाएं उन्हें परेशान कर रही हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 14 Oct 2017 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 14 Oct 2017 11:59 AM (IST)
गुजरात चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग पर संदेह करने के लिए कांग्रेस को लताड़ा
गुजरात चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग पर संदेह करने के लिए कांग्रेस को लताड़ा

नई दिल्‍ली, एएनआइ। चुनाव आयोग ने पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया। लेकिन इस दौरान गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की। इस पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए, जिसके बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग के विवेक पर संदेह करने के लिए कांग्रेस की घोर निंदा की है।

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी आरोप लगा रही है कि गुजरात में चुनावों में देरी करने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग पर दबाव बनाया। लेकिन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा संवैधानिक निकायों को पूर्ण स्वतंत्रता देती है, उन पर कोई दबाव नहीं है।

सिंह ने कहा, 'कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने वास्तव में चुनाव आयोग और उसके जैसे संवैधानिक निकायों की समझदारी, बुद्धि और विवेक पर सवाल उठाए हैं। यदि कांग्रेस का मानना ​​है कि चुनाव आयोग किसी प्रकार के दबाव में है तो वे अपने अनुभव से बोल रहे हैं।'

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बयान से पता चलता है कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत की संभावनाएं उन्हें परेशान कर रही हैं। बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा में देरी के लिए शुक्रवार को विरोध जारी रखा और कहा कि यह चुनाव आयोग के कामकाज में केंद्र के 'प्रत्यक्ष हस्तक्षेप' पर संकेत देता है।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को सिर्फ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की थी। हालांकि मुख्य चुनाव आयुक्त ए के जोति ने कहा था कि गुजरात विधानसभा चुनाव 18 दिसंबर से पहले आयोजित किए जाएंगे, जब हिमाचल प्रदेश चुनाव के परिणाम घोषित किए जाने हैं।

यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव की कमान संभालेंगे राजस्थान के 100 नेता और कार्यकर्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.