छत्तीसगढ़ में भाजपा के अधिकांश पुराने चेहरे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की 67 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों में अब किसी फेरबदल से साफ इनकार किया है। डॉक्टर सिंह ने आज दिल्ली से लौटने पर पत्रकारों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राज्यभर में दावेदारों के असन्तोष की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अब किसी भी घोषित उम्मीदवा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की 67 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों में अब किसी फेरबदल से साफ इन्कार किया है।
डॉक्टर सिंह ने आज दिल्ली से लौटने पर पत्रकारों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राज्यभर में दावेदारों के असन्तोष की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अब किसी भी घोषित उम्मीदवार के बारे में पुनर्विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक एक सीट से कई दावेदार होते हैं, पर टिकट तो किसी एक को ही मिलेगी।
उन्होंने असन्तोष को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि सभी नाराज दावेदारों से बात की जायेगी और उन्हे समझाया जायेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो तीन दिन में सभी को मना लिया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने कांग्रेस पर बढत बना ली है।
डॉक्टर सिंह ने कहा कि नई टीम नई ऊर्जा से मैदान में उतरेगी और भाजपा पिछली बार से भी अधिक सीटे इस बार जीतेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही शेष 23 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर देगी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कल घोषित 67 उम्मीदवारों में अधिकांश पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है।
पार्टी ने कुछ मंत्रियों समेत लगभग आधे विधायकों के टिकट काटने के पहले दिए संकेत के इतर सभी मंत्रियों को जहां टिकट दे दी, वहीं 32 वर्तमान विधायकों को फिर मैदान में उतार दिया। महज 10 विधायकों का इस बार टिकट काटा गया है। वर्ष 2008 में जिन चार विधायकों की टिकट काट दी गई थी, पार्टी ने इस बार फिर उन्हे मैदान में उतारा है।
पार्टी ने पिछले चुनाव में हारे सात लोगो को फिर इस बार मैदानमें उतारा है। बस्तर में भी अधिकांश पुराने चेहरों पर भी भरोसा जताया गया है। इस इलाके की 12 में 11 सीटे भाजपा के कब्जे में रही है, जिस कारण वह सत्ता में काबिज हुई। पार्टी ने इस इलाके की तीन सीटों कोन्टा, कांकेर एवं एवं भानुप्रतापपुर में नए उम्मीदवार उतारे हैं।
बहुत कम मतों से पिछला चुनाव जीतने वाले कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू, वन मंत्री विक्त्रम उसेन्डी के अलावा राजस्व मंत्री दयालदास बघेल की टिकट खतरे में बताई जा रही थी, इसके साथ ही साथ खेल मंत्री लता उसेन्डी के खिलाफ भी सर्वेक्षण में खराब रिपोर्ट आने की चर्चा थी, पर सभी को फिर मौका दिया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर