विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP ने महाराष्‍ट्र में तीन MLC उम्‍मीदवारों की सूची जारी की, कर्नाटक में कांग्रेस नेता नामांकन दाख‍िल करने पहुंचे

By Agency Edited By: Prateek Jain
Published: Mon, 03 Jun 2024 12:16 PM (IST)

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने कोंकण ...और पढ़ें

कर्नाटक में कांग्रेस नेता नामांकन दाख‍िल करने पहुंचे। फोटो- एएनआई
कर्नाटक में कांग्रेस नेता नामांकन दाख‍िल करने पहुंचे। फोटो- एएनआई

HighLights

  1. कोंकण स्नातक से नि‍रंंजन डावखरे को टिकट
  2. मुंबई स्नातक से किरण रविंद्र शेलार लड़ेंगे एमएलसी चुनाव

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने कोंकण डिवीजन स्नातक, मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम जारी किए हैं। 

कोंकण स्नातक से नि‍रंंजन डावखरे, मुंबई स्नातक से किरण रविंद्र शेलार और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिवनाथ हिरामन दराडे को टिकट मिला है।

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ कांग्रेस नेता कर्नाटक एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए विधान सौधा पहुंचे।