Move to Jagran APP

भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी पॉजिटिव

लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वे विशेष विमान से लखनऊ गए थे।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 07:41 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 07:41 AM (IST)
भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी पॉजिटिव
भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी पॉजिटिव

भोपाल, जेएनएन। भाजपा के मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से भाजपा नेताओं में चिंता है। दोनों की रिपोर्ट दोपहर दो बजे आने के बाद डॉक्टरों व कोरोना विशेषज्ञों से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सलाह ली। देर शाम तक दोनों को चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि मप्र के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वे विशेष विमान से लखनऊ गए थे। इस विमान में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन मंत्री सुहास भगत व कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया भी थे। विगत दिनों मुख्यमंत्री और अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पहली बार की गई जांच में सुहास भगत की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन मुख्यमंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने दोबारा सैंपल दिया था। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई, जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया।

सुबह पहुंचे थे कलेक्टर कार्यालय

शाम को होम क्वारंटाइन जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल दोनों को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है और कोरोना के लक्षण नहीं हैं। रात को मंत्री ने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी। पिछले दिनों सिलावट मुख्यमंत्री से भोपाल में मिले थे। उसके बाद होम क्वारंटाइन होने के बजाय रविवार को वे इंदौर में भाजपा कार्यालय की बैठक में शामिल हुए और डबल चौकी क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से भी मिले। मंगलवार सुबह वे वर्चुअल कैबिनेट बैठक में भाग लेने के लिए कलेक्टर कार्यालय भी गए थे और कलेक्टर चैंबर में भी पहुंचे थे। शाम को निजी लैब में उनकी व पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक से बाहर निकलने के बाद जब मंत्री से पूछा गया था कि होम क्वारंटाइन के दौरान आप पार्टी कार्यालय कैसे पहुंचे तो उनका जवाब था, होम से आ रहा हूं और क्वारंटाइन हूं। पार्टी भी तो मेरा घर है। मंत्री सिलावट के संक्रमित पाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट किए और मंत्री और उनकी पत्नी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.