विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुशासन के एजेंडे से लोगों का गहरा जुड़ाव', उपचुनावों में NDA के प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:52 PM (IST)

देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए ...और पढ़ें

उपचुनावों में बीजेपी-एनडीए की शानदार जीत (फाइल फोटो)

उपचुनावों में बीजेपी-एनडीए की शानदार जीत (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन चुनावों में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नंदीग्राम, रेजीनगर और नागांव सीटों पर जीत का परचम लहराया है।

वहीं पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए (NDA) के सहयोगी दल ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) के प्रत्याशी अशोक आनंद ने जीत हासिल की।

इसके अलावा, तमिलनाडु उपचुनाव की दोनों सीटों पर थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने कब्जा जमाया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

बीजेपी और एनडीए की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कहा, लोगों के लगातार मिल रहे आशीर्वाद के लिए उनका आभार। नगांव (असम) के लोकसभा चुनाव और नंदीग्राम व रेजीनगर (पश्चिम बंगाल) के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि लोगों का BJP-NDA के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है।

मैं जीत हासिल करने वाले BJP उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं। मैं पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीत के लिए NDA के अपने अहम सहयोगी, AINRC को भी बधाई देता हूं।

यह जनादेश हमें और मजबूती देगा, क्योंकि हम लोगों की भलाई और उनके बेहतर व समृद्ध भविष्य की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

बंगाल और असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। नंदीग्राम सीट से पार्टी प्रत्याशी हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। वहीं, मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शाखारभ सरकार 75,748 वोटों के अंतर से विजयी रहे।

असम की नागांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी देवाशीष शर्मा ने जीत दर्ज की।