भाजपा सांसद ने महिलाओं पर की विवादित टिप्पणी, कहा- ‘टना-टन’
महिलाओं को लेकर छत्तसीगढ़ में एक भाजपा सांसद ने एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है।
रायपुर (एएनआई)। छत्तीसगढ़ के कोरबा से भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद ने बुधवार को महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की। सांसद बंसीलाल महतो कोरबा महिलाओं के लिए ‘टनाटन’ शब्द का इस्तेमाल किया है। एक कुश्ती प्रतियोगिता में बोलते हुए सांसद ने कहा कि ‘छत्तीसढ़ की लड़कियां टना-टन होती जा रही हैं।’ महतो के इस बयान पर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग रखी है।
#WATCH BJP MP Bansilal Mahto from Chhattisgarh's Korba makes a remark on women, uses the term 'Tana-tan' for Korba women pic.twitter.com/7bBKZzlccn
— ANI (@ANI) October 4, 2017
सांसद के इस विवादित बोल से महिला संगठन में नाराजगी है। महतो ने छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े का नाम लेते हुए कहा कि वो अक्सर बोला करते हैं कि कोरबा की टूरी और छत्तीसगढ़ की लड़कियां टनाटन हो गई हैं।
महतो ने कहा, ‘हम अपने क्षेत्र में बाहर के पहलवानों को भी आमंत्रित करते हैं। आज सबसे बड़ी खुशी की बात हुई है। हमारे खेल मंत्री भैया लाल जी रजवाड़े अक्सर ये बात बोला करते हैं कि अब बालाओं की जरूरत बंबई और कलकत्ता से नहीं है, कोरबा की टूरी और छत्तीसगढ़ की लड़कियां टनाटन हो गई हैं। कोरबा के हर व्यक्ति को क्या पूरे छत्तीसगढ़ की हमारी महिलाओं को बहुत आगे आना चाहिए। छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दूर होनी चाहिए।‘
यह भी पढ़ें: इस तांत्रिक की करतूत सुनकर दंग रह जाएंगे आप, यूं बची महिलाओं की जान