वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के मंच पर उठाना चाहिए बिहार की हार का मुद्दा: वेंकैया नायडू
बिहार में पार्टी की हार पर घिरी भाजपा में अपने ही साथियों के तेज हमलों के जवाब में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इशारों ही इशारों में उन्हें गलत करार दे दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक मंच पर बिहार चुनाव में हार के
नई दिल्ली। बिहार में पार्टी की हार पर घिरी भाजपा में अपने ही साथियों के तेज हमलों के जवाब में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इशारों ही इशारों में उन्हें गलत करार दे दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक मंच पर बिहार चुनाव में हार के लिए कुछ नेताओं को निशाने पर ले रहे हैं उन्हें यह बातें खुले मंच की बजाए पार्टी फोरम में रखनी चाहिए। उन्होंने ऐसे नेताओं द्वारा लगातार दिए जा रहे बयानों पर भी आपत्ति जताई है।
गौरतलब है कि बिहार में पार्टी की करारी हार के लिए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, आर के सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वी शांता कुमार समेत अन्य कई नेताओं ने इसके लिए सीधे तौर पर पार्टी नेतृत्व और कुछ केंद्रीय मंत्रियों को दोषी ठहराया है। इन नेताओं का कहना है कि इस हार के मूल में अमित शाह, अरुण जेटली, पीएम मोदी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यहां तक कह डाला था कि इसके लिए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई तक होनी चाहिए।
बिहार में हार के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार नहीं: गडकरी
उनका कहना था कि इस चुनाव में बिहार बाबू को प्रचार से दूर रखा गया जो पार्टी की एक बड़ी भूल साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने पार्टी की गलत नीतियों की भी खुले तौर पर भर्त्सनना की। इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता और सांसद मनोज तिवारी ने इस हार के लिए मोहन भागवत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने आरक्षण और असहिष्णुता पर जो बयान दिया उसके लिए यह उचित समय नहीं था।
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं नेसीधे-सीधे शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को कमज़ोर किया गया। आम राय की अनदेखी की गई और दिल्ली के नतीजों से सबक नहीं लिया गया इसलिए बिहार में हारे। नायडू ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बयान को को गंभीरता से लिया है, लेकिन उन्हें पार्टी फोरम में बात करनी चाहिए थी।
केंद्र के साथ मिलकर करे विकास, एेसी चाहिए सरकार: गडकरी
वरिष्ठ नेताओं के बयान के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, जेटली ने इस मुलाकात में कहा कि हर बात को पार्टी फोरम पर उठाया जाना चाहिए, ऐसे मीडिया में चर्चा पार्टी के लिए ठीक नहीं है।